फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China engaged in controlling Sri Lanka to compete with India

कुटिलता : भारत से मुकाबले के लिए नई चालें चल रहा चीन, श्रीलंका को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा

Thu, 17 Feb 2022 12:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 12:25 AM IST
सार

थिंक टैंक ने कहा, श्रीलंकाई विदेशी मुद्र भंडार के लिए भारत दो चरणों में मदद करने वाला है। ऐसे में भारत से मुकाबला करने के लिए चीन अब श्रीलंका पर नियंत्रण करने की नई रणनीति तलाश सकता है।

विज्ञापन
China engaged in controlling Sri Lanka to compete with India
china srilanka flag - फोटो : iStock

विस्तार

चीन अब भारत की बढ़ती ताकत का मुकाबला करने के लिए श्रीलंका को नियंत्रित करने की नई रणनीति तलाश रहा है। यह बात पॉलिसी रिसर्च ग्रुप (पीओआरईजी) नामक एक थिंक टैंक ने कही है।

विज्ञापन


उसने कहा, श्रीलंका में जारी आर्थिक मंदी के बीच, कोलंबो-नई दिल्ली में इन दिनों कूटनीतिक गतिविधियों की झड़ी लग गई है। ऐसे में भारत से मुकाबले को चीन एक नई रणनीति तलाश सकता है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे के आगामी दिनों में नई दिल्ली आने की संभावना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी व आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) सम्मेलन के लिए श्रीलंका जा सकते हैं। पीएम के श्रीलंका दौरे की घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 18 मार्च को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर श्रीलंका दौरा करेंगे। इस कूटनीतिक पहल के बीच श्रीलंका छह दशकों के सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।


थिंक टैंक ने कहा, श्रीलंकाई विदेशी मुद्र भंडार के लिए भारत दो चरणों में मदद करने वाला है। ऐसे में भारत से मुकाबला करने के लिए चीन अब श्रीलंका पर नियंत्रण करने की नई रणनीति तलाश सकता है।

पीओआरईजी ने बताया कि चीन के लिए भारत-श्रीलंका के बीच बढ़ता साथ उसके हितों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वह नई रणनीति पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed