{"_id":"5e8a427c8ebc3e767940dc4f","slug":"china-earns-profit-amid-the-coronavirus-effect-nearly-four-billion-masks-sold-to-other-countries-till-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन हुआ मालामाल, मार्च के अब तक दुसरे देशों को बेचा करीब चार अरब मास्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन हुआ मालामाल, मार्च के अब तक दुसरे देशों को बेचा करीब चार अरब मास्क
Mon, 06 Apr 2020 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चीन ने रविवार को कहा कि उसने मार्च से अब तक अन्य देशों को करीब चार अरब मास्क बेचे हैं। चीन ने यह जानकारी ऐसे समय दी है जब चिकित्सा से जुड़े उसके उपकरणों को खरीदने वाले देश गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
चीन के सीमा शुल्क विभाग की एक अधिकारी जिन हेई ने कहा कि एक मार्च से अभी तक 50 से अधिक देशों को 3.86 अरब मास्क, 3.75 करोड़ सुरक्षा परिधान, 16 हजार वेंटिलेटर और 28.4 लाख कोविड-19 टेस्टिंग किट निर्यात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि ये निर्यात 10.2 अरब युआन यानी 1.4 अरब डॉलर के बराबर हैं।
विज्ञापन
चीन से चिकित्सा से जुड़े उपकरण मंगाने वाले कई देश जैसे नीदरलैंड, फिलीपींस, क्रोएशिया, तुर्की और स्पेन आदि गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं। नीदरलैंड ने पिछले सप्ताह चीन से आये 13 लाख मास्क में से छह लाख मास्क खराब गुणवत्ता के कारण लौटा दिये। स्पेन ने भी हजारों कोविड-19 टेस्ट किट को खारिज कर दिया।
विज्ञापन