फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China deployed nuclear submarines to sea: Pentagon

चीन ने समुद्र में तैनात कीं परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बियां : पेंटागन

Mon, 06 May 2019 05:14 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 06 May 2019 05:14 AM IST
सार

  • चीनी सेनाओं को कमांड करने के लिए वरिष्ठ पनडुब्बी अधिकारी को भी तैनात किया गया
  • पनडुब्बियों से चीन एशिया में अमेरिका के दबदबे को कम करने की कोशिश कर रहा

विज्ञापन
China deployed nuclear submarines to sea: Pentagon
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

समुद्र में सैन्य तकनीक के मामले में चीन छह दशक बाद अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के क्लब में शामिल हो गया है, जिसके पास एटमी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं। पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के दक्षिणी तट पर बड़े पैमाने पर ऐसी पनडुब्बियों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता चलता है कि चीन ने परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइलों को सनाया के पास रणनीतिक बेस पर नियमित तौर पर तैनात किया है। इन पनडुब्बियों की सुरक्षा के लिए कई युद्धपोत और विमान भी तैनात किए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि इन पनडुब्बियों से चीन एशिया में उसके दबदबे को कम करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


इस बेस पर ऐसी सुविधाएं विकसित की गई हैं ताकि बैलिस्टिक मिसाइलों को जमा किया जा सके और उन्हें लोड किया जा सके। जापान और ताइवान के साथ चीन के संबंधों में तनाव का कारण बने दक्षिण चीन सागर के पास स्थित इस द्वीप में कई जगहों पर एंटीना लगे दिखते हैं, जो दूसरे देशों की पनडुब्बियों के बारे में पता लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि यहां एक वरिष्ठ पनडुब्बी कर्मचारी को भी तैनात किया गया है, जिसे चीन की सेनाओं को कमांड करेगा। राजनयिकों और पूर्व नौसेना अधिकारियों का कहना है कि इसका अर्थ यह है कि चीन के पास अब मारक पनडुब्बी मिसाइलें हैं, और वह गश्त पर हैं।


चीनी मिसाइलों के दायरे में अमेरिका भी

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की हर पनडुब्बी में 12 मिसाइलों को रखा जा सकता है। ये मिसाइलें 7,200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं। इस तरह अब अमेरिका भी समुद्र में तैनात इन बैलिस्टिक मिसाइलों की जद में होगा। वहीं वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुताबिक ये चीनी मिसाइलें 8,000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed