फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china covid-19 surge president Xi Jinping zero-COVID policy failed miserably

China Covid-19 Surge: चीन में दो लोगों की कोविड से मौत, राष्ट्रपति शी की जीरो-कोविड नीति बुरी तरह फेल

Fri, 16 Dec 2022 07:43 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

China Covid-19 Surge: चीन में लॉकडाउन के कारण लोगों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई। साथ ही लोगों की आय में भारी कम आई है। लॉकडाउन से चीन की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा है।

विज्ञापन
china covid-19 surge president Xi Jinping zero-COVID policy failed miserably
Xi Jinping - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

चीन में कोविड महामारी का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के रोजाना 1000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 'जीरो-कोविड' नीति ने चीन के लोगों को हिलाकर रख दिया है, जो बुरी तरह बिफल होती दिख रही है। क्योंकि चीन आज भी कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है। 

विज्ञापन


चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए 'जीरो-कोविड' नीति पेश की गई थी। इस नीति के तहत बार-बार लॉकडाउन लगाने के कारण चीनी नागरिकों के बीच असंतोष पैदा हो गया है. कोविड को रोकने के लिए वर्तमान में चीन के लिए 31 शहरों में लॉकडाउन में है, जिससे देश के करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


चीन में दो पत्रकारों की कोरोना से मौत
चीन में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, एक सप्ताह पहले चीन में जीरो कोविड पॉलिसी में छूट दी गई थी जिसके बाद देश कोरोना के मामलों में तेजी आई है। वहीं, इस बीच कोरोना महामारी के कारण हाल के दिनों में राजधानी बीजिंग में दो पूर्व चीनी पत्रकारों की मौत की खबर सामने आई है। रायटर्स के मुताबिक, स्थानीय मीडिया ने बताया कि 7 दिसंबर को अधिकांश महामारी नियंत्रण नीतियों को हटाए जाने के बाद पहली बार इन मौतों को रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय पत्रिका कैक्सिन के अनुसार, पीपल्स डेली के एक पूर्व रिपोर्टर यांग लियानघुआ का 15 दिसंबर को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं, चाइना यूथ डेली के पूर्व संपादक झोउ झिचुन का 77 वर्ष की आयु में 8 दिसंबर को निधन हो गया था।


लॉकडाउन से आजीविका का संकट
लॉकडाउन के कारण लोगों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई। साथ ही लोगों की आय में भारी कम आई है। लॉकडाउन से चीन की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के बीच संतुलन बिगड़ा है और यह 2020 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

यूरोपीय संघ के चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक, चीन में करीब 60 प्रतिशत यूरोपीय कंपनियों ने कोविड प्रतिबंधों के चलते इस वर्ष राजस्व अनुमानों में कटौती की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में बेरोजगारी रिकॉर्ड 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं, पहले से कर्ज में डूबीं प्रांतीय सरकारें बड़े पैमाने पर चल रही कोविड टेस्टिंग पर खर्च करने को मजबूर हैं।


ग्वांगझाऊ में विरोध प्रदर्शन जारी
चीनी सरकार की कोविड-विरोधी नीति के विरोध में ग्वांगझाऊ में लोगों का प्रदर्शन जारी है। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में लोगों को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यहां स्थानीय लोगों ने क्वारंटाइन केंद्रों में भर्ती होने से मना कर दिया है। चीन के बड़े शहरों में भोजन, आपातकालीन चिकित्सा सेवा और अन्य आवश्यक सेवाओं की कमी हो गई है, जिससे लोगों में गुस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed