फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China countering foreign sanctions through Wolf Warrior diplomacy G7 member US

चीन: वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी के जरिये विदेशी प्रतिबंधों का जवाब देगा ड्रैगन, जानें किन देशों के खिलाफ करेगा लागू

Sat, 19 Jun 2021 09:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 09:09 PM IST
सार

अब जी-7 देशों की ओर से हाल ही में चीन के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार किया गया है। चीन वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी के जरिए इन प्रतिबंधों का मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
China countering foreign sanctions through Wolf Warrior diplomacy G7 member US
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पिछले डेढ़ साल से पूरी दुनिया चीन से निकले कोरोना वायरस की मार झेल रही है। इसके इतर चीन पिछले साल से ही विश्व बिरादरी के प्रति बेहद आक्रामक रवैया अपना रहा है। वहीं अब जी-7 देशों की ओर से हाल ही में चीन के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार किया गया है। चीन वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी के जरिए इन प्रतिबंधों का मुकाबला करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि जी-7 सम्मेलन में चीन पर कई प्रतिबंध लगाने वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इनका मुकाबला करने के लिए वुल्फ डिप्लोमैसी अपनाएगी। इसके जरिए चीन उन देशों पर हमला बोलेगा, जो ड्रैगन के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे पहले चीन की वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी का परिचय दिया था। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, वुल्फ डिप्लोमैसी को लेकर चीनी विदेश मंत्री  वांग यी ने अपनी आक्रामक होती नीति को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अब चीन तेजी से तरक्की कर रहा है, जो पश्चिम देशों को पसंद नहीं आ रही है। इसलिए वो चीन के प्रति ज्यादा हमलावर हो रहे हैं। इस तरह के हमलों का जवाब देने के लिए वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी की सख्त जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री के मुताबिक, चीन के लोगों और सरकार से जुड़े लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हम इतिहास की धारा के बीच सही दिशा में हैं। हमें अपना राजनीतिक संकल्प मजबूत करना होगा ताकि किसी चुनौती-भरी स्थिति से हम ना डरें। साथ ही सक्रिय रहते हुए हम सब कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि राजनयिकों में जूझारू जज्बा विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

कैसे चर्चा में आया वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी?

वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में चीन के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच किया था। तब पैदा हुई चुनौतियों में अमेरिका के साथ बढ़ रहा व्यापार युद्ध और हांगकांग के विरोध प्रदर्शन शामिल थे। जानकारों के मुताबिक, हाल में चीनी राजनयिकों के आक्रामक नजरिये के कारण उन्हें वुल्फ वॉरियर कहा जा रहा है। वुल्फ वॉरियर शब्द चीन की लोकप्रिय फिल्म से लिया गया है, जिसमें नायक लड़ाकू मुद्रा में रहता है। 

बता दें कि इस साल मार्च में जब फ्रांस स्थित चीनी राजदूत के एक ट्वीट पर विवाद हुआ और फ्रांस ने उनके व्यवहार को वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी का हिस्सा बताया, तो चीनी राजदूत ने और भी आक्रामक अंदाज में बयान जारी किया था। चीनी  राजदूत ने कहा, 'अगर यह वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी है, तो यह इसलिए ऐसी है क्योंकि यहां बहुत से सारे पागल कुत्ते मौजूद हैं।'  ल्यू ने कहा कि चीन को अब पहले की तरह समझना गलत होगा क्योंकि चीन दूसरों से कहीं अधिक ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी पर निशाना साधना नहीं चाहेंगे तो वो आप पर निशाना लगाने से बाज नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed