फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Coronavirus Updates Two more COVID-19 deaths reported in Beijing millions hit by new Omicron variants

China Covid Updates: बीजिंग में कोविड से दो और मौतें, नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से लाखों लोग प्रभावित

Mon, 19 Dec 2022 11:00 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 19 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

China Covid Updates: चीन के कई शहर वर्तमान में ओमिक्रॉन के BA.5.2 और BF.7 वैरिएंट की चपेट में हैं। ये काफी संक्रामक हैं और तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।

विज्ञापन
China Coronavirus Updates Two more COVID-19 deaths reported in Beijing  millions hit by new Omicron variants
चीन में फिर कोरोना का कहर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। कोविड महामारी की नई लहर से एक बार फिर लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। बीजिंग में सोमवार को दो और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई। चीन की राजधानी में कोविड-19 की नई लहर से यह पहली आधिकारिक मौत है। 

विज्ञापन


जीरो-कोविड नीति का बड़े पैमान पर विरोध होने के बाद चीन की सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कोविड को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों में ढील दी थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, चीन के कई शहर वर्तमान में ओमिक्रॉन के BA.5.2 और BF.7 वैरिएंट से प्रभावित हैं। जो काफी संक्रामक है और तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट के प्रभाव से जूझ रहा है। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों का कहना है कि यह सबसे तेजी से फैलने वाला कोविड वायरस है और शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है क्योंकि हजारों लोग इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि डेल्टा वायरस के उलट, BF.7 वैरिएंट से गले में गंभीर संक्रमण, शरीर में दर्द, तेज बुखार होता है, लेकिन जानलेवा नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, बीजिंग की 70 फीसदी से ज्यादा आबादी इस वायरस की चपेट में आ चुकी है और लाखों लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।

लोग एंटीजन किट खरीदने को मजबूर
कोरोना संकट के बीच चौंकाने वाली बात यह है कि चीन संक्रमण के मामलों की गिनती नहीं कर पा रहा है, क्योंकि उसने लगभग दो सप्ताह तक सार्वजनिक परीक्षण बंद कर दिया था। नतीजा यह हुआ है कि लोग खुद से परीक्षण करने के लिए एंटीजन किट खरीदने के लिए मजबूर हैं, जिसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।


हांगकांग विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख बेंजामिन काउलिंग ने चीन में कोविड से मौत की रिपोर्ट के बारे में कहा कि प्रतिबंधों में ढील के बाद से रिपोर्ट की गई मौतों की संख्या हमारी उम्मीद से थोड़ी कम है, क्योंकि चीन में पीसीआर टेस्टिंग बहुत कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed