फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Coronavirus updated data firm Claims six lakh covid death expected by January

China Covid Deaths: चीन में कोविड से प्रतिदिन 9,000 मौतें, जनवरी तक करीब छह लाख लोगों के जान गंवाने की आशंका

Sat, 31 Dec 2022 08:12 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी के मध्य तक चीन में प्रतिदिन कोविड के 37 लाख मामले पहुंच सकते हैं और 23 जनवरी तक चीन में कोविड संक्रमण से पांच लाख 84 हजार मौतों की आशंका है।

विज्ञापन
China Coronavirus updated data firm Claims six lakh covid death expected by January
China Bank Scam - फोटो : Agency

विस्तार

चीन में कोरोना महामारी की नई लहर तबाही मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड संक्रमण के कारण होने वाली मौतों में तेजी से वृद्धि हुई है। देश में रोजाना 9,000 लोगों की मौत हो रही है। ब्रिटेन के शोध फर्म एयरफिनिटी (Airfinity) के हवाले से बताया गया कि संक्रमण बढ़ने के कारण चीन में कोविड से मरने वालों की संख्या को दोगुनी हो गई है। चीनी सरकार के नवंबर में जीरो-कोविड नीति में ढील देने के बाद से स्थिति और भयावह हो गई है। गौरतलब है कि चीनी सरकार को नौ शहरों में बड़े स्तर पर विरोध के बाद कोविड नीति पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, एयरफिनिटी का मॉडल चीन के क्षेत्रीय प्रांतों के डेटा पर आधारित था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में चीन में कोविड से मौतों की कुल संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है, जबकि कम से कम एक करोड़ 86 लाख संक्रमित हो सकते हैं। जनवरी के मध्य तक प्रतिदिन कोविड के 37 लाख मामले पहुंच सकते हैं और 23 जनवरी तक चीन में कोविड संक्रमण से पांच लाख 84 हजार मौतों की आशंका है।
विज्ञापन


चीनी सरकार कोविड की जानकारी दुनिया के सामने साझा नहीं कर रही है, इसलिए कोविड के आंकड़ों का सही आकलन करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि देश में कोविड की मौजूदा लहर दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2023 तक चीन में एक अरब से अधिक लोग कोविड से संक्रमित हो सकते हैं। चीन की 30 प्रतिशत यानी 40 करोड़ से अधिक आबादी पहले ही संक्रमित हो चुकी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में ओमिक्रॉन का बीएफ.7 वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि, श्रमिकों को कोविड के लक्षण न होने पर उन्हें काम के लिए बुलाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है और चुनौतियों से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। बायोसाइंस रिसोर्स प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक और ब्रिटिश वायरोलॉजिस्ट जोनाथन लैथम ने कहा कि चीन कोविड मामलों की संख्या या मौतों के बारे में पारदर्शी नहीं हो रहा है। केवल सटीक डेटा से ही चीन और अन्य देश अच्छे निर्णय ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed