फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China condemns US consideration of new rule to ban Chinese made drones in america

China: चीन में बने ड्रोन्स पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ड्रैगन ने दी धमकी- इसका दृढ़ता से विरोध करेंगे

Sun, 05 Jan 2025 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

अमेरिका की बाइडन सरकार ने गुरुवार को बताया कि वे ऐसे नियम बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत चीन में बने ड्रोन्स के अमेरिका आने को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

विज्ञापन
China condemns US consideration of new rule to ban Chinese made drones in america
अमेरिका-चीन - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका की सरकार चीन में बने ड्रोन्स पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। अमेरिकी सरकार के इस कदम से चीन बुरी तरह तमतमा गया है और उसने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने चीन में बने ड्रोन्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया तो इससे दोनों देशों के बीच का व्यापार भी बाधित हो सकता है। इस मामले से साफ है कि चीन और अमेरिका के बीच जारी प्रतिद्वंदिता बढ़ सकती है और डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद इसमें और तेजी की आशंका है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
अमेरिका की बाइडन सरकार ने गुरुवार को बताया कि वे ऐसे नियम बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत चीन में बने ड्रोन्स के अमेरिका आने को प्रतिबंधित किया जा सकता है। अमेरिका के इस कदम की आलोचना करते हुए चीन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का बहुत ज्यादा विस्तार बताया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 'इस तरह की कार्रवाइयों से सामान्य आर्थिक और व्यापारिक आदान- प्रदान भी बाधित हो सकता है। चीन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को बहुत विस्तार देने का दृढ़ता से विरोध करता है और इससे वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला भी कमजोर हो सकती है।' चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। 
विज्ञापन


क्या है विवाद की वजह
अमेरिकी संसद की चीन की वामपंथी पार्टी के साथ प्रतिस्पर्धा को लेकर गठित द्विदलीय समिति ने बीते दिनों चीन में बने ड्रोन्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। दरअसल अमेरिका में बीते साल जून में जांच शुरू की गई थी, जिसमें संवेदनशील अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों के पास चीनी ड्रोन्स की बढ़ती उपस्थिति पर चिंता जताई गई थी और जासूसी और निगरानी की आशंका जाहिर की गई थी। जांच के बाद अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और सेवाओं के तहत चीन में बने ड्रोन्स पर प्रतिबंध लगाने पर विचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed