फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China company told Arunachal to India, removed later

चीन की कंपनी ने अरुणाचल को भारत का बताया, बाद में हटाया

Fri, 10 May 2019 01:39 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 10 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
China company told Arunachal to India, removed later
सी-ट्रिप एजेंसी (फाइल फोटो)

चीन की ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी सी-ट्रिप डॉट कॉम इंटरनेशनल लिमिटेड ने अरुणाचल प्रदेश की यात्रा और आवास सुविधा के ऑफर को चीनी सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों की आपत्ति के बाद हटाया है। इस कंपनी ने गलती से ही सही लेकिन इस सच को स्वीकार किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। उसने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को भारत के कब्जे वाले इलाके के रूप में दर्शाया, लेकिन कंपनी के इस कदम से चीनी यूजरों के भड़कने के बाद कंपनी से संबंधित सामग्री को हटाते हुए इसकी जांच कराने को कहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बती क्षेत्र में होने का बताते हुए अपना दावा करता है जबकि भारत स्पष्ट तौर पर कह चुका है कि यह राज्य भारत का आंतरिक और एक अभिन्न अंग है। इस ट्रेवल एजेंसी पर चीनी यूजरों ने खुलेआम देश को बेचने का आरोप लगाया था। यह एजेंसी वैश्विक यात्रा मुहैया कराने वाली चीन की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी है। 
विज्ञापन


हाल ही में ‘वी-मीडिया’ ने सी-ट्रिप के वेबपेज और फोन एप्लीकेशन के स्क्रीनशॉट का खुलासा किया था जिसमें कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का भाग बताने वाली सामग्री थी। विरोध के बाद सी-ट्रिप ने विवादित सामग्री को हटाना दिया और एक बयान में कहा कि रिपोर्ट्स को देखने के बाद कंपनी ने रात में गलत सूचना को हटा दिया है। हालांकि ट्रैवल एजेंसी ने अपने इस बात का जिक्र नहीं किया कि यह सूचना चीन-भारत सीमा के चित्रण से संबंधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में दिख रहे थे परिणाम

सी-ट्रिप एजेंसी की वेबसाइट पर चीनी या अंग्रेजी भाषा में अरुणाचल प्रदेश टाइप करने के बाद होटलों के परिणाम भारतीय क्षेत्र में दिखाई दे रहे थे। हालांकि भौगोलिक विवरण में भी यह साइट्स भारतीय क्षेत्र में ही परिणाम दिखा रही थी। बीजिंग की एक वेबसाइट कुनलूंस डॉट सीएन ने सी-ट्रिप की पोस्ट के स्क्रीनशॉट को साझा किया है।


चीन नष्ट कर चुका है 30 हजार नक्शे

हाल ही में चीन के कस्टम विभाग ने उन 30 हजार मानचित्रों को नष्ट कर दिया, जिनमें अरुणाचल प्रदेश और ताइवान को उनके कब्जे में नहीं दिखाया गया था। इन वैश्विक मानचित्रों की छपाई चीन में हुई थी। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि सारे नक्शे किसी अन्य देश में भेजे जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed