{"_id":"5cc06e21bdec22146e0fc33a","slug":"china-charges-former-interpol-president-meng-hongwei-with-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख को रिश्वतखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख को रिश्वतखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार
Wed, 24 Apr 2019 07:40 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होंगवेई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने इंटरपोल के पूर्व अध्यक्ष मेंग होंगवेई को रिश्वत लेने के संदेह में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम पीपुल्स प्रॉसिक्यूटर ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोग की घोषणा की।
मेंग को वर्ष 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन पिछले वर्ष अक्तूबर में चीनी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उनका चार साल का कार्यकाल कम हो गया था।
उस समय, वह चीन के जन सुरक्षा विभाग के उप मंत्रियों में से एक थे। पिछले महीने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने कहा था कि मेंग को गंभीर कानूनी उल्लंघनों का दोषी पाया गया। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए उनके आधिकारिक पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
पार्टी के एक बयान में मेंग पर अपने परिवार की ‘असाधारण जीवन शैली’ को संतुष्ट करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया।