{"_id":"6370289bc336d3249862349e","slug":"china-cargo-spacecraft-china-launched-cargo-spacecraft-for-tiangong-space-station-reached-fixed-orbit","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Cargo Spacecraft: तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चीन ने छोड़ा कार्गो स्पेसक्राफ्ट, तय कक्षा में पहुंचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Cargo Spacecraft: तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चीन ने छोड़ा कार्गो स्पेसक्राफ्ट, तय कक्षा में पहुंचा
Sun, 13 Nov 2022 04:43 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:43 AM IST
सार
तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के बाद चीन एकमात्र ऐसा देश होगा जिसके पास पूरी तरह से एक अंतरिक्ष स्टेशन होगा और वह नासा के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (एसएसएस) का प्रतिस्पर्धी होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
चीन ने अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन को आपूर्ति भेजने के लिए शनिवार को कार्गो स्पेसक्राफ्ट ‘तियानजू’ का प्रक्षेपण किया। इस स्टेशन का निर्माण इस साल तक पूरा होने की उम्मीद है। अंतरिक्ष में मानव मिशन से संबंधित चीनी एजेंसी ‘सीएमएसए’ ने बताया कि दक्षिणी हैनान प्रांत में वेंचचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से ‘तियानजू-5’ को लेकर सुबह रवाना हुआ ‘लांग मार्च-7 वाई6’ रॉकेट सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंच गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार एजेंसी ने इसे पूरी तरह सफल प्रक्षेपण बताया है। इससे पहले, 31 अक्तूबर को चीन ने अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को अंतिम चरण में ले जाने के लिए ‘मेंगटियन मॉड्यूल’ नामक दूसरी प्रयोगशाला की शुरुआत की थी। चीन अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक (सीएएसटीसी) ने पहले घोषणा की थी कि निम्न-कक्षा के लिए अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों के दो समूहों को छह महीने के मिशन पर इसके ‘तियान्हे’ नामक मुख्य मॉड्यूल में भेजा गया था। एक ओर, अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह वापस आ गया है, तो दूसरी ओर तीन अंतरिक्ष यात्रियों का एक और समूह फिलहाल इसके निर्माण को पूरा करने के लिए तियान्हे में मौजूद है।
विज्ञापन
नासा का प्रतिस्पर्धी
तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के बाद चीन एकमात्र ऐसा देश होगा जिसके पास पूरी तरह से एक अंतरिक्ष स्टेशन होगा और वह नासा के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (एसएसएस) का प्रतिस्पर्धी होगा। पर्यवेक्षकों का कहना है कि आने वाले वर्षों में आईएसएस का कार्यकाल बीत जाने के बाद सीएसएस (चीनी अंतरिक्ष स्टेशन) कक्षा में रहने वाला एकमात्र अंतरिक्ष स्टेशन बन सकता है।