फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china building eight hangor class submarine for for pakistan navy

Pakistan: पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत कर रहा चीन, पड़ोसी के लिए आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियां बना रहा ड्रैगन

Sat, 27 Apr 2024 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 Apr 2024 03:05 PM IST
सार

चीन और पाकिस्तान के बीच हुए सौदे के तहत हंगोर श्रेणी की चार पनडुब्बियों का निर्माण चीन में होगा और बाकी की चार पनडुब्बियों का तकनीक ट्रांसफर समझौते के तहत पाकिस्तान के कराची में स्थित कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स में तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
china building eight hangor class submarine for for pakistan navy
पनडुब्बी - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत चीन ने आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। चीन ये आधुनिक पनडुब्बियां पाकिस्तान के लिए ही बना रहा है। इस पनडुब्बी सौदे से चीन और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


सौदे के तहत पाकिस्तानी नौसेना को तकनीक भी देगा चीन
चीन के शुआंगलियु बेस पर वुचांग शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप ने शुक्रवार को इन पनडुब्बियों के निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पाकिस्तानी नौसेना के चीफ एडमिरल नवीद अशरफ भी मौजूद रहे। चीन और पाकिस्तान के बीच हुए सौदे के तहत हंगोर श्रेणी की चार पनडुब्बियों का निर्माण चीन में होगा और बाकी की चार पनडुब्बियों का तकनीक ट्रांसफर समझौते के तहत पाकिस्तान के कराची में स्थित कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स में तैयार किया जाएगा। ये पनडुब्बियां अत्याधुनिक स्टील्थ तकनीक से लैस हैं, जिसमें आधुनिक हथियार, सेंसर्स लगे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को युद्धक जहाज भी दे चुका है चीन
पाकिस्तानी नौसेना के चीफ ने कहा कि मेरीटाइम सिक्योरिटी, भू-रणनीतिक माहौल और क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व के लिए पनडुब्बियों का ये सौदा अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि इस सौदे से चीन और पाकिस्तान की दोस्ती में भी नए आयाम जुड़ेंगे। पाकिस्तान और चीन लगातार सैन्य सहयोग बढ़ा रहे हैं। बीते साल भी चीन निर्मित युद्धक जहाज दो नए युद्धक जहाज पाकिस्तानी नौसेना में शामिल किए गए थे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच चार नए युद्धक जहाजों का भी साल 2018 में सौदा हुआ था। जिसके तहत दो जहाज पीएनएस तुगरिल और पीएनएस तैमूर को पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed