{"_id":"614531b14ee110406417a554","slug":"china-billionaire-lost-two-lakh-crore-rupees-effect-of-president-xi-jinping-strictness","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: अरबपति ने गंवाए दो लाख करोड़ रुपये, राष्ट्रपति जिनपिंग की अरबपतियों पर सख्ती का असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: अरबपति ने गंवाए दो लाख करोड़ रुपये, राष्ट्रपति जिनपिंग की अरबपतियों पर सख्ती का असर
Sat, 18 Sep 2021 05:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:54 AM IST
सार
चीन ज्यादातर उन अरबपतियों पर सख्ती कर रहा है जिन्होंने अपनी संपत्ति इंटरनेट आधारित कंपनियों से बनाई। जिनपिंग ने ‘सभी के लिए समृद्धि’ का नारा देकर अरबपतियों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। इससे ज्यादा नुकसान पीडीडी को हुआ जिसके शेयरों इस वर्ष बड़ी गिरावट आई।
विज्ञापन
चीनी अरबपति कॉलिंन हुआंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी अरबपति कॉलिंन हुआंग की संपत्ति में इस वर्ष करीब 1.99 लाख करोड़ रुपए की कमी आ चुकी है। यह गिरावट चीन के राष्ट्रपति द्वारा अपने देश के अमीरों-गरीबों के बीच संपत्ति का विभेद खत्म करने के लिए अरबपतियों पर की जा रही सख्ती का परिणाम कही जा रही है। चीन के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पिनडुओडुओ (पीडीडी) इंकॉरपोरेशन के संस्थापक व मालिक हुआंग की संपत्ति में यह गिरावट विश्व की सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
चीन ज्यादातर उन अरबपतियों पर सख्ती कर रहा है जिन्होंने अपनी संपत्ति इंटरनेट आधारित कंपनियों से बनाई। जिनपिंग ने ‘सभी के लिए समृद्धि’ का नारा देकर अरबपतियों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। इससे ज्यादा नुकसान पीडीडी को हुआ जिसके शेयरों इस वर्ष बड़ी गिरावट आई। 2015 में बनी इस कंपनी में हुआंग 28 फीसदी के हिस्सेदार हैं। पीडीडी पर सालाना 78.80 करोड़ लोग एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन
परोपकारी बन रही अब कंपनी
पीडीडी ने परोपकारी कामों व परियोजनाओं में योगदान बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसे भी चीन की सख्ती का परिणाम बताया जा रहा है। अगस्त 2021 में पीडीडी ने करीब 11,000 करोड़ रुपये चीन के कृषि क्षेत्र के विकास में देने की घोषणा की। पिछले साल भी उसने करीब 17,700 करोड़ रुपये विभिन्न परोपकारी संस्थाओं को दिए थे।
विज्ञापन
तेजी से संपत्ति गंवाने वाले 10 में से 6 अरबपति चीनी
इस वर्ष विश्व के जिन 10 अरबपतियों की संपत्ति सबसे तेजी से गिरी उनमें से छह चीन के हैं। इनमें बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के होंग शांशां ने 1.32 लाख करोड़ रुपये गंवाए तो टेंसेंट के पोनी मा ने 73.65 हजार करोड़ रुपये।