{"_id":"5f178e5d2bb4346bdb70316e","slug":"china-bhutan-border-dispute-china-package-solution-to-resolve-border-dispute-with-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान से सीमा विवाद सुलझाने के लिए चीन का 'पैकेज समाधान'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूटान से सीमा विवाद सुलझाने के लिए चीन का 'पैकेज समाधान'
Wed, 22 Jul 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
China bhutan flag
- फोटो : social media
चीन ने भूटान में सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य पर अपने हालिया दावे का मंगलवार को बचाव किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच अभी सीमांकन नहीं हुआ है। ऐसे में हमने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 'पैकेज समाधान' पेश किया है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन ने हाल ही में वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) परिषद में अभयारण्य पर अपना दावा जताते हुए इसके वित्त पोषण का विरोध किया था। अभयारण्य पर दावे के बारे में पूछे जाने पर वेनबिन ने कहा, चीन का रुख स्पष्ट है। चीन और भूटान में सीमांकन नहीं हुआ है, ऐसे में मध्य, पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में कुछ विवाद हैं।
विज्ञापन
चीन विवाद सुलझाने के लिए पैकेज समाधान की वकालत करता है। उन्होंने कहा कि चीन इस मुद्दे का बहुपक्षीय मंचों पर विवाद बनाने का विरोध करता है। हम इसे लेकर संबंधित पक्षों के संपर्क में है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित भूटान के दूतावास ने अभयारण्य पर दावे को लेकर चीनी दूतावास को आपत्ति पत्र भेजा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन और भूटान के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन दोनों आधिकारिक यात्राओं के जरिये संपर्क में रहते हैं। दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने के लिये 24 बार बातचीत कर चुके हैं।