{"_id":"60427d4b6fa6cd1a686a17b6","slug":"china-begins-preparations-for-major-changes-in-hong-kong-election-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: चीन ने शुरू की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: चीन ने शुरू की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
Sat, 06 Mar 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में दमनकारी सुरक्षा कानून लागू करने के सालभर में चीन ने वहां की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस दिशा में शुरू हुई विधायी प्रक्रिया से चीन समर्थकों को फायदा मिलेगा और राजनीतिक विरोध कमजोर होगा।
विज्ञापन
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी झांग येसुई ने इस योजना का ऐलान किया ताकि सुनिश्चित हो सके कि इस क्षेत्र में देशभक्त लोग शासन कर सकें। उन्होंने प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
हालांकि हांगकांग से जुड़ी नीतियों को लेकर चीनी नेतृत्व के वरिष्ठ सलाहकार लाउ सिउ-कई ने कहा कि नई व्यवस्था में एक सरकारी एजेंसी बनाई जा सकती है, जो मुख्य कार्यकारी ही नहीं, बल्कि अन्य स्तर पर चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार की जांच भी करेगी। नई रणनीति से हांगकांग में कम्युनिस्ट पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। इससे विपक्ष को पूर्णत: खत्म करने की कोशिश हो सकती है।
विज्ञापन