फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China asks Nepal to speed up Belt and Road Initiative implementation plan

China-Nepal: चीन ने नेपाल से की BRI परियोजना में तेजी लाने की अपील, विदेश मंत्री नारायण श्रेष्ठ का बीजिंग दौरा

Wed, 27 Mar 2024 11:09 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/ काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/ काठमांडू Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

नेपाल की नई सरकार से चीन ने बेल्ड एंड रोड इनिशिएटिव(बीआरआई) परियोजनाओं के लिए कार्यान्वयन योजना को अंतिम रूप देने की अपील की है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि एक मित्र पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार के रूप में चीन ने हमेशा नेपाल को अपनी पड़ोस कूटनीति की एक महत्वपूर्ण दिशा में रखा है।

विज्ञापन
China asks Nepal to speed up Belt and Road Initiative implementation plan
China Nepal Flag - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल की नई सरकार से चीन ने बेल्ड एंड रोड इनिशिएटिव(बीआरआई) परियोजनाओं के लिए कार्यान्वयन योजना को अंतिम रूप देने की अपील की है। गौरतलब है कि इस परियोजना के चलते नेपाल की राजनीतिक में कई परिवर्तनों का दौरा देखा है। पद संभालने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा पर नेपाल के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ की मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुआ बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बीआरआई के लिए बेताब चीन
बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव(बीआरआई) परियोजना चीन की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसको गति देने के लिए लगातार चीन काम कर रहा है। नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल 'प्रचंड' द्वारा नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के साथ सरकार बनाने के बाद नेपाल में नया राजनीतिक गठबंधन देखने को मिल रहा है। इसका नेतृत्व चीन समर्थक नेता केपी शर्मा ओली कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाल रणनीतिक साझेदार के रूप में अहम- वांग यी
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि एक मित्र पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार के रूप में चीन ने हमेशा नेपाल को अपनी पड़ोस कूटनीति की एक महत्वपूर्ण दिशा में रखा है। वांग ने श्रेष्ठ से कहा कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट और रोड सहयोग को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के साथ काम करने के लिए तैयार है 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरआई परियोजना पर नेपाल ने दोहराई प्रतिबद्धता
वांग यी कहा कि चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में नेपाल का दृढ़ता से समर्थन करता है और नेपाल के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपनी सर्वोत्तम क्षमता से सहायता करना जारी रखेगा। इस बीच, नेपाल ने बैठक के दौरान दोनों देशों ने बीआरआई के कार्यान्वयन योजना पर बहुत जल्द हस्ताक्षर करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नेपाली अधिकारी के हवाले से कहा कि बीआरआई कार्यान्वयन योजना पर हस्ताक्षर करने में हमारी देरी के कारण चीन के साथ चीजें अटकी हुई हैं। उप प्रधानमंत्री श्रेष्ठ स्वदेश लौट आएंगे, तो हम योजना पर हस्ताक्षर करने पर आगे चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed