फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China detains three bloggers for insulting PLA soldiers who died in Galwan Valley clash

गलवां झड़प में केवल चार सैनिकों की मौत के आंकड़े पर उठे सवाल, चीन ने गिरफ्तार किए अपने ही तीन पत्रकार

Mon, 22 Feb 2021 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
China detains three bloggers for insulting PLA soldiers who died in Galwan Valley clash
चीनी सेना के फौजी - फोटो : Video Grab

पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी इलाके में पिछले साल भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। वहीं, पहले इस झड़प में किसी भी तरह के नुकसान से इनकार करने वाले चीन ने बीते दिनों आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था कि इसमें उसके चार सैनिक मारे गए थे। 

विज्ञापन


इस मामले में सामने आईं कई रिपोर्ट्स के मुकाबले मरने वाले सैनिकों की संख्या केवल चार बताए जाने पर चीन के कुछ पत्रकारों ने संदेह जताते हुए सवाल उठाए थे। जिसके जवाब में चीन ने अपने ही देश के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पत्रकारों पर पर सेना की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से किउ जिमिंग का नाम भी शामिल है। इकनॉमिक ऑब्जर्वर के साथ काम कर चुके 38 वर्षीय किउ को ये आंकड़े जारी किए जाने के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किउ ने चीन के आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह आंकड़ा इतनी देर से जारी करने भी सवाल उठाया था। उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, 'भारत के नजरिए से देखा जाए तो वे जीत भी गए और कीमत भी कम चुकाई।' जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।







जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोग ब्लॉगर  हैं। बता दें कि चीन की सेना ने बीते शुक्रवार को बताया था कि इस झड़प में उसके चार सैनिक मारे गए थे और एक सैनिक की बाद में मौत हो गई थी। पिछले साल 15 जून को दोनों पक्ष के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव कई गुना बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed