फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China army PLA researcher says US cinducted over 2000 spy missions which increased risk of gunfire news in Hindi

चीन का दावा: अमेरिका ने 2000 से ज्यादा जासूसी अभियान चलाए, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका

Thu, 28 Oct 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Oct 2021 08:12 PM IST
सार

चीन की सेना के एक अनुसंधानकर्ता ने दावा किया है कि अमेरिका ने चीन के खिलाफ दो हजार से अधिक जासूसी अभियानों चलाए हैं और इस तरह की घटनाएं देश की संप्रभुता के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
China army PLA researcher says US cinducted over 2000 spy missions which increased risk of gunfire news in Hindi
चीन अमेरिका - फोटो : फाइल

विस्तार

चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शोधकर्ता काओ यानझोंग ने सेना के एक सालाना सम्मेलन में कहा कि अमेरिका के युद्धपोतों और विमानों ने इस साल चीन के खिलाफ दो हजार से ज्यादा जासूसी अभियान संचालित किए। उन्होंने दावा किया कि इन अभियानों के तहत चीन के नियंत्रण में आने वाले द्वीपों और दक्षिण चीन सादर में चट्टानों के साथ चीन के तटीय इलाकों को भी निशाना बनाया गया। काओ पीएलए की सैन्य विज्ञान अकादमी में शोधकर्ता हैं। अमेरिका और चीन के बीच संबंध इस समय सबसे कमजोर स्थिति में हैं। 

विज्ञापन


काओ ने 10वें शियांगशान फोरम के पैनल को बताया कि बार-बार होने वाली इस तरह की करीबी जासूसी से चीन की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न होता है और क्षेत्रीय तनाव में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से सशस्त्र संघर्ष का जोखिम भी बढ़ सकता है। अमेरिका और चीन, इस समय कारोबार समेत अनेक मुद्दों पर विवाद में उलझे हैं। विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रुख और हांगकांग, तिब्बत व शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के मामले को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि काओ ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी काम यह है कि गोली चलने की नौबत न आए इसके लिए अमेरिका तुरंत जासूसी करना बंद कर दे। इस महीने की शुरुआत में, चीन ने दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी के क्षतिग्रस्त होने की खबरों पर चिंता व्यक्त की थी और अमेरिका से इस घटना के विवरण और जगह की जानकारी देने की मांग की थी। चीन, पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed