फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China appoints US Ambassador Qin Gang as new foreign minister

China: राष्ट्रपति जिनपिंग ने अमेरिका में चीनी राजदूत किन गांग को बनाया नया विदेश मंत्री, वांग यी की लेंगे जगह

Fri, 30 Dec 2022 09:01 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 09:01 PM IST
सार

किन गांग वर्तमान में अमेरिका में चीनी राजदूत के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नीति निकाय राजनीतिक ब्यूरो ने किन की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 56 वर्षीय किन तत्काल पद संभालेंगे या नहीं।

विज्ञापन
China appoints US Ambassador Qin Gang as new foreign minister
Qin Gang - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने अपने अमेरिकी राजदूत किन गांग (Qin Gang) को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। वह मौजूदा विदेश मंत्री वांग यी की जगह लेंगे। किन गांग वर्तमान में अमेरिका में चीनी राजदूत के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नीति निकाय राजनीतिक ब्यूरो ने किन की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 56 वर्षीय किन तत्काल पद संभालेंगे या नहीं।

विज्ञापन


वहीं, 69 वर्षीय वांग को सीपीसी के उच्चाधिकार प्राप्त राजनीतिक ब्यूरो में पदोन्नत किया गया है, जिससे वह देश के शीर्ष राजनयिक बन गए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और सहायक विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने ट्वीट किया कि चीन के नए विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति के लिए किन गांग को बधाई! उनकी नियुक्ति से चीन की कूटनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


कियांग की अध्यक्षता में नई कैबिनेट संभालेगी पदभार
किन गांग को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा चौंकाने वाली है, क्योंकि अगले साल पांच मार्च से होने वाले वार्षिक संसद सत्र के दौरान नए प्रधानमंत्री ली कियांग की अध्यक्षता में नई कैबिनेट पदभार संभालेगी। कियांग वर्तमान प्रधानमंत्री ली केकियांग की जगह लेंगे। केकियांग की अध्यक्षता वाली वर्तमान कैबिनेट की जगह स्टेट काउंसिल नामक नई केंद्रीय कैबिनेट चीनी संसद के वार्षिक सत्र नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के दौरान कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को छोड़कर सभी शीर्ष अधिकारियों और मंत्रियों को बदला जाएगा। 67 वर्षीय केकियांग अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त होंगे। 63 वर्षीय कियांग राष्ट्रपति शी के करीबी सहयोगी हैं, जिन्हें अक्टूबर में आयोजित सीपीसी कांग्रेस में अभूतपूर्व तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुना गया है।


राष्ट्रपति शी के करीबी माने जाते हैं किन 
नई सात सदस्यीय स्थायी समिति में शी के बाद ली कियांग दूसरे स्थान पर हैं। किन पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता थे और बाद में उपमंत्री के पद तक पहुंचे। पिछले 10 वर्षों में शी के साथ करीबी से जुड़े हुए हैं और शी के सभी विदेशी दौरों में उनके साथ जाते थे। किन को पहले ही सीपीसी की प्रभावशाली केंद्रीय समिति में शामिल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed