{"_id":"5cc5b1a0bdec2207786b7f52","slug":"china-and-pakistan-signed-some-agreements-under-china-pakistan-economic-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Sun, 28 Apr 2019 08:46 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चीन और पाकिस्तान ने 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे (सीपीईसी) के तहत रविवार को विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं में कराची-पेशावर रेलवे लाइन को उन्नत बनाना, मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण की शुरुआत और समुद्र तट से इतर स्थित बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) बनाना शामिल हैं।
विज्ञापन
ये समझौते सीपीईसी के अगले चरण के तहत किए गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कराची से पेशावर के बीच दोहरी रेल पटरी बिछाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया। खान दूसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग लेने के लिये 25 अप्रैल को यहां आए थे।
विज्ञापन