{"_id":"5fc6b04070484332fb01ae42","slug":"china-and-australia-dispute-china-refuses-to-apologize-for-putting-australian-soldier-picture-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने ऑस्ट्रेलियाई सैनिक की तस्वीर डालने पर माफी मांगने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने ऑस्ट्रेलियाई सैनिक की तस्वीर डालने पर माफी मांगने से किया इनकार
Wed, 02 Dec 2020 02:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन द्वारा ऑस्ट्रलियाई सैनिक की विवादित तस्वीर डालने के मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस तस्वीर में चीन ने तोड़ मरोड़कर ये दिखाया है कि ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक अफगानी बच्चे का गला काट रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने चीन को अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगने को कहा तो उसने कह दिया है कि कैनबरा को हमसे माफी मांगने के लिए कहने की बजाए खुद पर शर्म करनी चाहिए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने चीन को अपने किए पर माफी मांगने को कहा था। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'कैनबरा को खुद पर शर्म करनी चाहिए।'
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रूरता से अफगानी लोगों को मार रहा है और हम उसका विरोध भी न करें, अफगानी लोगों का जीवन भी हमारे लिए मायने रखता है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने भी इस तस्वीर पर आपत्ति जताई थी और चीन अधिकारियों को इस सच के बारे में बताया था। चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता झाओ लिजियान ने ऑस्ट्रेलियाई जवान की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘चिंता मत करो हम तुम्हे शांति देने के लिए आ रहे हैं’।