फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China agreed, will lose billions of dollars afte banning 59 apps in India

चीन ने माना, भारत में 59 एप पर प्रतिबंध से होगा अरबों डॉलर का नुकसान

Thu, 02 Jul 2020 07:52 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jul 2020 07:52 AM IST
सार

  • चीनी अखबार का ट्वीट, अकेले टिकटॉक की संस्थापक कंपनी को छह अरब डॉलर का घाटा
  • मोदी सरकार की चीन पर वर्चुअल स्ट्राइक से ड्रैगन को बड़ा आर्थिक झटका लगा

विज्ञापन
China agreed, will lose billions of dollars afte banning 59 apps in India
Chinese APP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी सरकार की चीन पर वर्चुअल स्ट्राइक से ड्रैगन को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। चीन ने खुद स्वीकार किया कि अकेले टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध से उसे करोड़ों डॉलर का नुकसान हो रहा है। हालांकि भारत द्वारा 59 एप बैन होने पर चीन ने बौखलाहट दिखाई थी और गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन उसके ग्लोबल टाइम्स अखबर में बड़े नुकसान की बात कही गई है।

विज्ञापन


चीनी अखबार ग्लोबाल टाइम्स ने एक ट्वीट में कहा, एप बैन होने से टिकटॉक कंपनी की संस्थापक कंपनी बाइट डांस को छह अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। ये आंकड़ा सिर्फ एक एप का है तो 59 एप पर प्रतिबंध से नुकसान कितना बड़ा होगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के इस फैसले से चीनी कंपनियों का आर्थिक गणित बिगड़ना तय है। भारत चीनी कंपनियों के लिए बड़ा बाजार रहा है। यहां से कमाई के साथ-साथ ये कंपनियां चीन सरकार के लिए भारत में निगरानी के एजेंडे पर भी काम करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतगी-सिंघवी नहीं करेंगे टिकटॉक की पैरवी

देश के दो बड़े वकीलों मुकुल रोहतगी और अभिषेक मनु सिंघवी ने चीनी एप टिकटॉक का मुकदमा लड़ने से इनकार किया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बुधवार को कहा कि वह एक चीनी एप के लिए सरकार के खिलाफ अदालत में खड़े नहीं होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सिंघवी ने भी एलान किया कि वे टिकटॉक की पैरवी नहीं करेंगे। सिंघवी ने बताया, टिकटॉक के लिए एक साल पहले वे एक केस में जीते भी थे। 

भाजपा बोली... पीएम का चीनी एप से अकाउंट हटाना ड्रैगन को सख्त संदेश

भाजपा ने बुधवार को कहा, चीनी सोशल मीडिया से अकाउंट हटाकर प्रधानमंत्री ने चीन को सख्त संदेश दिया है। पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा, पीएम सीमा पर स्पष्ट संदेश दे चुके हैं और अब उन्होंने निजी तौर पर भी कड़ा संदेश दिया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, पीएम का वीबो प्लेटफॉर्म छोड़ना साफ संदेश है कि हद पार की गई तो नतीजे तो आएंगे ही। यह तो सिर्फ एक शुरुआत है।

प्रतिबंध भारतीयों के लिए अवसर : प्रसाद

संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, चीनी एप पर प्रतिबंध का फैसला एक अच्छा अवसर है। क्या हम भारतीयों द्वारा बनाए गए अच्छे एप के साथ आ सकते हैं? विदेशी एप्स पर निर्भरता को रोकना चाहिए। 

आईआईटी के पूर्व छात्र अपने प्रोजेक्ट में इस्तेमाल नहीं करेंगे चीन के सॉफ्टवेयर 
देश के सभी आईआईटी के पूर्व छात्रों ने चीनी तकनीक, सॉफ्टवेयर और एप पर काम न करने का फैसला लिया है। आईआईटी एल्यूमनाई काउंसिल ने घोषणा की है कि वे चीनी सॉफ्टवेयर पर कोई काम नहीं करेंगे। एल्यूमनाई काउंसिल के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि हम सरकार के फैसले के साथ हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी आईआईटियन को इसमें सहयोग देना चाहिए। उन्होंने आईआईटी के छात्रों और शिक्षकों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की। 

अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार के खिलाफ कंपनियों को दी हिदायत

अमेरिका ने झिंजियांग प्रांत सहित पूरे चीन में जबरन श्रम और मानवाधिकारों उल्लंघन में शामिल संस्थाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों के लिए बिजनेस एडवायजरी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, सभी कंपनियों के सीईओ को इस नोटिस को बारीकी से पढ़ना चाहिए। जिससे उन्हें मानवीय गरिमा पर हमलों का समर्थन करने पर आर्थिक और कानूनी जोखिमों के बारे में पहले से जानकारी हो।

दरअसल, हांगकांग में विवादित सुरक्षा कानून लागू करने से नाराज अमेरिका लगातार चीन के खिलाफ शिकंजा कस रहा है। कुछ दिन पहले ही चीनी कंपनी हुवावे व जेडटीई को अमेरीकी सुरक्षा के लिए खतरे के तौर पर नामित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed