फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china again raises kashmir issue in unsc meeting

बाज नहीं आया चीन, यूएनएससी में फिर की कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश 

Wed, 15 Jan 2020 07:34 PM IST
अमित मंडल पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: अमित मंडल Updated Wed, 15 Jan 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
china again raises kashmir issue in unsc meeting
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media
चीन एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश में है। न्यूयार्क में बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) की बंद कमरे में हुई बैठक में उसने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की। लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम होने की संभावना है क्योंकि परिषद् के अन्य देश इसका विरोध करने वाले हैं।
विज्ञापन


फ्रांसीसी कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस ने यूएनएससी में एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए एक सदस्य देश के अनुरोध पर गौर किया है और वह इसका विरोध करने जा रहा है, जैसा कि उसने पहले भी एक मौके पर किया था।
विज्ञापन


अफ्रीकी देशों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद् की बंद कमरे में बैठक बुलाई गई। चीन ने ‘कोई अन्य कामकाज बिंदु’ के तहत कश्मीर मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि फ्रांस का रुख नहीं बदला है और साफ है कि कश्मीर मुद्दे का हल अवश्य ही द्विपक्षीय तरीके से किया जाए। यह बात कई मौकों पर कही गई है और यूएनएससी में साझेदारों से इसे दोहराता रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने यूएनएससी की बंद कमरे में हुई एक बैठक में कश्मीर मुद्दा पर चर्चा कराने की चीन की कोशिश नाकाम कर दी थी। 


बता दें कि जम्मू कश्मीर का भारत द्वारा पुनर्गठन किया जाना चीन को नागवार गुजरा है। पाकिस्तान के साथ उसने भी इस मुद्दे को यूएनएससी में उठाने की बार बार कोशिश की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed