{"_id":"5c9caad0bdec2213ea538f3e","slug":"china-accused-us-for-weakening-rights-of-un-anti-terrorism-committee-in-masood-azhar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अमेरिका पर लगाया यूएन आतंकवाद रोधी समिति के अधिकार को कमजोर करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने अमेरिका पर लगाया यूएन आतंकवाद रोधी समिति के अधिकार को कमजोर करने का आरोप
Thu, 28 Mar 2019 05:02 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक मसौदा प्रस्ताव 'जबरदस्ती पेश कर' संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी समिति के अधिकार को कमजोर किया है। चीन ने कहा कि अमेरिका का यह कदम इस मुद्दे को केवल जटिल बनाता है।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद के 1267 के तहत परिषद की अल कायदा प्रतिबंध समिति में अजहर को सूचीबद्ध कर उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के एक प्रस्ताव पर चीन के वीटो करने के दो सप्ताह के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी समूह के मुखिया का नाम ब्लैक लिस्ट में डालने, उसके यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने, उसकी संपत्ति जब्त करने आदि के लिए परिषद को मसौदा प्रस्ताव भेजा था। अमेरिका के इस प्रस्ताव को फ्रांस और ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मसूद अजहर पर प्रतिबंध को लेकर आर-पार के मूड में अमेरिका, संरा में चीन से टकराव की आशंका
विज्ञापन
इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिका का यह कदम इस मुद्दे को केवल जटिल बनाता है। उन्होंने कहा, ‘यह बातचीत और वार्ता के माध्यम से मुद्दे के समाधान के अनुरूप नहीं है। इसने यूएनएससी के एक मुख्य आतंकवाद-निरोधी निकाय के रूप में समिति के अधिकार को कम किया है और इससे मुद्दा केवल जटिल हुआ है।’
गेंग ने कहा, ‘हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह सतर्कतापूर्वक काम करे और इस प्रस्ताव के मसौदे को बलपूर्वक आगे बढ़ाने से बचे।’
ये भी पढ़ें - भारत के चौतरफा दबाव से पाक ने टेके घुटने, चीन से कहा- मसूद को अब मत बचाओ