फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   childhood obesity who warns against weight loss drugs and surgery what did it say

36 साल में चार गुना बढ़ा बच्चों का मोटापा: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दवा-सर्जरी को लेकर दी चेतावनी; क्या कहा?

Thu, 08 Oct 2026 07:11 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Oct 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार
डब्ल्यूएचओ ने नौ साल तक के बच्चों में वजन घटाने वाली दवाओं, सर्जरी और उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की सिफारिश की है। दुनिया में बच्चों का मोटापा 36 साल में चार गुना बढ़ चुका है, ऐसे में डब्ल्यूएचओ के नए दिशानिर्देश क्यों अहम हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
loader
childhood obesity who warns against weight loss drugs and surgery what did it say
बच्चों में मोटापा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 0 से 9 साल के बच्चों के लिए वजन घटाने वाली दवाओं, बेरियाट्रिक सर्जरी या किसी भी वेट-लॉस डिवाइस के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की सिफारिश की है।


केवल गंभीर मामलों में ही स्वीकृत दवाओं या थेरेपी पर विचार किया जा सकता है। वह भी तब जब डॉक्टर की देखरेख में लाइफस्टाइल प्रोग्राम पूरी तरह से बेअसर रहा हो। बेरियाट्रिक सर्जरी की अनुमति भी बेहद सख्त शर्तों के तहत केवल अत्यधिक मोटापे से ग्रस्त किशोरों को ही दी जाएगी।


खान-पान में सुधार,  शारीरिक गतिविधि हो मोटापे के इलाज का आधार : संगठन का कहना है कि बच्चों के मोटापे का इलाज करने का मुख्य आधार दवाएं नहीं, बल्कि खान-पान में सुधार,  शारीरिक गतिविधि और व्यवहार में बदलाव होना चाहिए। साथ ही माता-पिता या देखभाल करने वालों की सख्त निगरानी में ही डिजिटल ऐप्स या हेल्थ गैजेट्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: रसायन का नोबेल: जीवन में अणुओं का सिर्फ एक रूप क्यों मिलता है? वैज्ञानिकों ने खोजा जवाब

इसके अलावा मोटापे से ग्रस्त बच्चों में एंग्जायटी, डिप्रेशन, कम आत्मसम्मान और चिढ़ाना (बुलिंग का खतरा अधिक होता है। ऐसे में  स्वास्थ्य कर्मियों को मोटापे के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का इलाज भी शुरुआत में ही और एक साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों और किशोरों में बढ़ते मोटापे से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ ने पहली बार  वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

36 साल में चार गुना बढ़ी मोटापे की समस्या
वैश्विक स्तर पर बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ा है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 5 से 19 वर्ष के लगभग 17 करोड़ बच्चे और किशोर मोटापे से पीड़ित थे। 1990 के बाद से इसी आयु वर्ग में मोटापे की दर चार गुना बढ़ चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने सरकारों से ऐसी नीतियां बनाने की भी अपील की है जिससे बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और खेलकूद के साधन अधिक सुलभ और सस्ते हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed