फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chicago crime spiral as 15 are shot and six fatality over weekend days after mayor lightfoot branded critics

शिकागो: दो दिन लगातार फायरिंग में छह लोगों की मौत और 15 घायल, मेयर लोरी लाइटफुट के दावे के बाद हुई ये घटनाएं

Mon, 05 Jul 2021 01:40 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Jul 2021 01:40 PM IST
सार

शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट के दावे के बाद शिकागो में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार शाम तक गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
chicago crime spiral as 15 are shot and six fatality over weekend days after mayor lightfoot branded critics
अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के शिकागो में इस वीकेंड अपराध की काफी वारदातें बढ़ गईं। पिछले 72 घंटे में शिकागो में छह लोगो की गोलीबारी से मौत हो गई, वहीं अन्य नौ लोग गोलीबारी की घटनाओं से घायल हो गए। शिकागो में यह खतरनाक फायरिंग शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के करीब शुरू हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान 20 साल की जेर्मयाह फैंगस्टर को गोली मार दी गई और उसके अज्ञात दोस्त, जिसकी उम्र भी 20 साल है, को पैर पर गोली मारी गई। इसके बाद दोस्त घायल हो गया। बता दें कि फैंगस्टर और उसका दोस्त रेड लाइट पर इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उन कार पर गोलीबारी कर दी। 
विज्ञापन


रविवार तक फैंगस्टर के कातिल की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके ठीक एक घंटे बाद, एक बंदूकधारी ने 55 साल की महिला को गोली मार दी। इलिनोइस स्टेट पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बंदूकधारी ने महिला के सीने पर गोली मारी और इसके बाद महिला को शिकागो यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया। हालांकि महिला की हालत बहुत गंभीर थी लेकिन महिला किसी ना किसी तरह से बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो के साउथबाउंड में ये गोलीबारी रात सवा दस बजे तक चली। वहीं कुछ देर बाद, एक 62 वर्षीय शख्स की गोली लग गई। बता दें कि एक बंदूकधारी ने जीप लोरेडो से कूदने के बाद भीड़ की ओर अंधाधुंध फायरिंग की और इसमें 62 साल के व्यक्ति के गोली लग गई। हालांकि उसे ही शिकागो के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। 

इसके अलावा रात करीब 11.20 बजे, एक 40 साल के शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि इस शख्स की पड़ोसी पर लाउड म्यूजिक को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद शख्स को गोली मार दी गई। शुक्रवार की रात के अलावा शनिवार की सुबह को भी कई गोलीबारी की खबरें सामने आईं। 

शनिवार को एक 32 वर्षीय शख्स के पैर पर गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी एक एसयूवी में बैठा था। इसके अलावा एक 19 वर्षीय युवा को रात के एक बजकर 25 मिनट पर गोली मारी गई। इसके बाद सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर 26 वर्षीय शख्स को गोली मारी गई। इसके अलावा शनिवार सुबह पौने पांच बजे एक 39 वर्षीय शख्स को सर में गोली मारी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे एक 17 साल के बच्चे को भी गोली मारी। 


ऐसा माना जा रहा है कि शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट के बयान के बाद ये गोलीबारी की घटनाएं ज्यादा बढ़ीं। मेयर लोरी ने दावा किया कि उन्होंने निशाना बनाने वाले 99 फीसदी आलोचक नस्लवादी और सेक्सिस्ट थे। बता दें कि मेयर लोरी से पूछा गया था कि आपको क्या लगता है कि इसका इस तथ्य से कितना लेना-देना हो सकता है कि आप एक महिला हैं और विशेष रूप से एक अश्वेत महिला हैं। इस पर मेयर लोरी ने जवाब दिया कि 99 फीसदी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed