{"_id":"5dde2ad38ebc3e54b121a245","slug":"chicago-accused-of-murdering-indian-american-student-confesses-says-killed-for-not-talking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकागो: भारतीय अमेरिकी छात्रा की हत्या के आरोपी ने कबूला गुनाह, कहा- बात नहीं करने पर मारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शिकागो: भारतीय अमेरिकी छात्रा की हत्या के आरोपी ने कबूला गुनाह, कहा- बात नहीं करने पर मारा
Wed, 27 Nov 2019 01:35 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
मृतका रूथ जॉर्ज
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकागो में भारतीय अमेरिकी 19 वर्षीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी ने उसकी हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने कहा कि लड़की के बात करने से इनकार करने और उसके इशारों को नजरअंदाज करने पर गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया था। अभियोजकों ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
युवती रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और यहां इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को युवती के परिवार के ही एक वाहन की पीछे वाली सीट पर उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी डोनाल्ड थर्मन (26) पर यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप है। थर्मन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान घटना के बारे में यह जानकारी सामने आई। अभियोजकों ने अदालत को मंगलवार को बताया कि थर्मन ने गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
कुक काउंटी के अभियोजक जेम्स मर्फी ने कहा कि जॉर्ज शनिवार सुबह कैंपस से पार्किंग गैराज जा रही थी जब थर्मन ने सीटी बजाई लेकिन युवती ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गैराज तक युवती का पीछा किया।
थर्मन जॉर्ज से बात करना चाहता था लेकिन इस पर भी युवती ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिससे वह गुस्से में आ गया। थर्मन ने पीछे से उसका गला दबाया और जब वह बेहोश हो गई तो वह उसे कार की पिछली सीट पर ले गया जहां उसने युवती का यौन उत्पीड़न किया।
न्यायाधीश ने थर्मन को जमानत नहीं देने और हिरासत में रखने का आदेश सुनाया।