{"_id":"5fd4c7708ebc3e41db1c072e","slug":"chemical-weapons-watchdog-criticises-syria-over-19-issues-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासायनिक हथियारों के निगरानी संस्थान ने 19 मुद्दों पर सीरिया की आलोचना की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रासायनिक हथियारों के निगरानी संस्थान ने 19 मुद्दों पर सीरिया की आलोचना की
Sat, 12 Dec 2020 07:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक रासायनिक हथियार निगरानी संस्था ने रासायनिक शस्त्र उत्पादन इकाई के बारे में नहीं बताने तथा अन्य 18 मुद्दों पर जवाब नहीं देने पर सीरिया की आलोचना की है। वहीं रूस ने निगरानी संस्था पर अपने करीबी सहयोगी सीरिया के खिलाफ राजनीतिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीरिया के रासायनिक हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक में शुक्रवार को विवाद सामने आया, जहां ‘रासायनिक शस्त्र रोकथाम संगठन’ (ओपीसीडब्ल्यू) के महासचिव फर्नांडो अरियास ने मई के बाद से पहली बार सदस्यों को संबोधित किया। साथ ही बैठक में संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया की ओर से सवालों की बौछार की गई।
विज्ञापन
अरियास ने कहा कि सीरिया ने 2013 में रासायनिक शस्त्र समझौते की सदस्यता ली थी और सात साल बाद भी उसके प्रारंभिक रासायनिक घोषणापत्र में अनसुलझे अंतराल, विसंगतियां और असमानताएं हैं। इसे अब भी पूरी तरह ठीक और संपूर्ण नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
अरियास ने डिजिटल बैठक में कहा कि 19 मुद्दों में से एक रासायनिक हथियार उत्पादन इकाई से संबंधित है, जो राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के मुताबिक, कभी हथियारों के उत्पादन के काम नहीं आई, लेकिन ओपीसीडब्ल्यू द्वारा जुटाई गई सामग्री और नमूनों में संकेत मिलता है कि रासायनिक युद्ध नर्व एजेंट का उत्पादन या शस्त्रीकरण हुआ है।
रूस के नेबेंजिया ने ओपीसीडब्ल्यू पर उन पश्चिमी देशों का साथ देने का आरोप लगाया जिन्होंने विपक्षी समूहों की मदद से असद सरकार को अस्थिर करने के असफल प्रयास किए।