फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ChatGPT is working on a new model strawberry with logical ability, AI will solve complex mathematics problems

उम्मीद: तार्किक क्षमता वाले नए मॉडल स्ट्रॉबेरी पर काम कर रही ChatGPT, अब जटिल गणित के सवाल सुलझाएगा एआई

Tue, 16 Jul 2024 06:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 06:16 AM IST
सार

AI: ओपन एआई एक नए एआई मॉडल स्ट्रॉबेरी पर काम कर रहा है। यह मॉडल उन्नत तर्क क्षमताओं की जरूरत वाली पहेलियों और सवालों को हल करने में सक्षम होगा। ओपन एआई ने स्ट्रॉबेरी के विकास को गोपनीय रखा है।

विज्ञापन
ChatGPT is working on a new model strawberry with logical ability, AI will solve complex mathematics problems
Meta and OpenAI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैटजीपीटी निर्माता ओपन एआई एक नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल स्ट्रॉबेरी पर काम कर रहा है। यह मॉडल उन्नत तर्क क्षमताओं की जरूरत वाली पहेलियों और सवालों को हल करने में सक्षम होगा। हालांकि, यह मॉडल सार्वजनिक रूप से कब तक उपलब्ध होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ओपन एआई ने स्ट्रॉबेरी के विकास को गुप्त रखा है। हालांकि, इससे जुड़े कुछ सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह मॉडल कंपनी की व्यापक परियोजनाओं का हिस्सा है, जिसके तहत इसका काम केवल सवालों के जवाब देना नहीं होगा, बल्कि यह इंटरनेट पर स्वायत्तता और विश्वसनीयता के साथ गहन अनुसंधान करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन


यह सही मायनों में एआई की एक पूरी तरह से अलग और उन्नत पीढ़ी होगी, क्योंकि इस तरह से काम करने वाला कोई भी मॉडल फिलहाल अस्तित्व में नहीं है। कंपनी के प्रवक्ता ने स्ट्रॉबेरी के बारे में एक बयान में कहा, हम चाहते हैं कि हमारे एआई मॉडल दुनिया को ठीक वैसे ही देख और समझ पाएं जैसे हम देखते और समझते हैं। एआई की नई क्षमताओं पर निरंतर शोध उद्योग में एक आम बात है, इस साझा विश्वास के साथ कि ये सिस्टम समय के साथ तर्क में सुधार करेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल पेश किया गया था डेमो
पिछले वर्ष स्ट्रॉबेरी परियोजना का क्यू कोड नाम के साथ एक डेमो पेश किया गया था, तब बताया गया था कि यह आज के व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मॉडलों की पहुंच से बाहर विज्ञान और गणित के मुश्किल सवालों के जवाब देने में सक्षम होगा। इस मामले पर जानकारी देने वाले एक अन्य स्रोत ने कहा कि ओपनएआई ने आंतरिक रूप से इस मॉडल का परीक्षण किया है, जिसने गणितीय समस्याओं के चैंपियनशिप बेंचमार्क वाले मैथ डाटा सेट पर 90 फीसदी से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सूत्रों के मुताबिक बीते सप्ताह मंगलवार को भी एक आंतरिक बैठक में इस परियोजना का डेमो दिखाया गया, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसमें नए मानव की तरह तर्क कौशल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed