फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Charlie Kirk murder direct challenge to US President Donald Trump

Charlie Kirk: किर्क की हत्या ट्रंप को सीधी चुनौती, ध्रुवीकरण और US की आंतरिक विभाजनकारी राजनीति का परिणाम

Sat, 13 Sep 2025 07:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 07:57 AM IST
सार

विश्लेषकों का कहना है कि यह हमला राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों और उनके समर्थक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। आगामी चुनावी माहौल में इस पर राजनीतिक विमर्श और तेज हो गया है। यह ध्रुवीकरण और अमेरिका की विभाजनकारी राजनीति का परिणाम भी हो सकती है।

विज्ञापन
Charlie Kirk murder direct challenge to US President Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और परंपरावादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या को अमेरिकी मीडिया न सिर्फ एक त्रासदी बल्कि ट्रंप के राजनीतिक प्रभाव पर सीधी चुनौती के रूप में देख रहा है।

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि यह हमला राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों और उनके समर्थक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। आगामी चुनावी माहौल में इस पर राजनीतिक विमर्श और तेज हो गया है। यह ध्रुवीकरण और अमेरिका की विभाजनकारी राजनीति का परिणाम भी हो सकती है। सीएनएन के मुताबिक किर्क की हत्या ट्रंप पर सीधा दबाव बनाती है, क्योंकि किर्क को उनके युवा कंजरवेटिव आंदोलन का चेहरा माना जाता था। सवाल ये है कि क्या ट्रंप समर्थकों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त गंभीर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Congo Boat Accidents: अफ्रीकी देश कांगो में दो नाव दुर्घटनाएं, 193 यात्रियों की मौत; 200 से अधिक लोग बचाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने कहा-राजनीति से प्रेरित जघन्य कृत्य
एफबीआई और सीक्रेट सर्विस ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती जांच से हत्या के पीछे राजनीतिक प्रेरणा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यह एक जघन्य कृत्य है। जांच का दायरा बढ़ाकर कई राज्यों में संदिग्ध नेटवर्क्स की तलाश शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रंप के सार्वजनिक कार्यक्रमों की सुरक्षा को भी और कड़ा कर दिया है।

आसान नहीं था भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना, इससे रिश्ते बिगड़े : ट्रंप
रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गलती का अहसास होने लगा है। ट्रंप ने कहा, ऐसा करना आसान नहीं था और इससे भारत के साथ रिश्तों में दरार आई है।


ट्रंप ने शुक्रवार को टीवी कार्यक्रम में कहा-देखिए, भारत रूस का सबसे बड़ा ग्राहक था। मैंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। ऐसा करना आसान नहीं था। यह बड़ी बात है और इससे भारत के साथ मतभेद पैदा हुए हैं। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शिकंजा कसने से क्या होगा।

ये भी पढ़ें: Nepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनाव

ट्रंप ने यह भी कहा, मैंने बहुत कुछ किया है। याद रखें कि यह हमारे से कहीं अधिक यूरोप की समस्या है। फिर दोहराया, मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म कराया। साथ ही, सात युद्ध खत्म कराने का दावा भी दोहराया। गौरतलब है कि भारत ने साफ किया कि वह रूस से तेल अपनी ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए खरीदता है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed