फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo Boat Accidents African country boat passengers dies casualties and rescue operation hindi news updates

Congo Boat Accidents: अफ्रीकी देश कांगो में दो नाव दुर्घटनाएं, 193 यात्रियों की मौत; 200 से अधिक लोग बचाए गए

Sat, 13 Sep 2025 03:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 03:13 AM IST
सार

अफ्रीकी देश कांगो के इक्वेटर प्रांत में दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। एक नाव में आग लगने के बाद वह कांगो नदी में पलट गई, जबकि दूसरी मोटर चालित नाव थी। इस हादसे में मरने वाले ज्यादातर छात्र थे। हादसों की वजह ओवरलोडिंग और रात में नाव चलाना बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Congo Boat Accidents African country boat passengers dies casualties and rescue operation hindi news updates
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में इस सप्ताह दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं हुईं, जिनमें कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये दुर्घटनाएं बुधवार और बृहस्पतिवार को इक्वेटर प्रांत में करीब 150 किलोमीटर के अंतराल पर हुईं।

विज्ञापन


कांगों के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार शाम को लगभग 500 यात्रियों से भरी एक नाव में आग लग गई और वह कांगो नदी में पलट गई। यह हादसा लुकोलेला इलाके के मालंगे गांव के पास हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हेलबोट से जुड़ी इस दुर्घटना के बाद 209 लोगों को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बसनकुसु क्षेत्र में नाव पलटने से गई 86 लोगों की जान
बुधवार को, इसी प्रांत के बसनकुसु क्षेत्र में एक मोटर चालित नाव पलट गई थी। इसमें कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। सरकारी मीडिया के अनुसार, कई लोग अब भी लापता हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि दुर्घटना का कारण क्या था, या शुक्रवार शाम तक बचाव कार्य जारी था या नहीं।


स्थानीय सामाजिक संगठनों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया
सरकारी मीडिया ने घटनास्थल से मिली रिपोर्टों का हवाला देते हुए बुधवार की दुर्घटना का कारण 'अनुचित लोडिंग और रात में नाव चलाना' बताया। सोशल मीडिया आई तस्वीरों में ग्रामीणों को शवों के पास रोते हुए देखा गया। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दावा किया है कि मृतकों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। हालांकि, इस पर अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: Palestine Issue: 'फलस्तीन निर्माण' को अमेरिका का समर्थन, UN की बैठक से पहले इस्राइल जाएंगे विदेश मंत्री रुबियो

लकड़ी की पुरानी-कमजोर नावों से सफर करते हैं लोग

कांगो में नाव हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में सड़कें बेहद कम और खराब हालत में होने के कारण लोग अक्सर लकड़ी की पुरानी और कमजोर नावों से सफर करते हैं। इनमें न तो लाइफ जैकेट होती हैं और न ही यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण। अधिकतर नावें रात में चलती हैं, जिससे हादसों के समय बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो जाता है और कई शव अक्सर लापता रह जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed