{"_id":"6aaf0d0400e8a30f0c0afbc3","slug":"charles-spencer-claims-king-charles-reacted-strangely-after-princess-diana-death-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायना की मौत पर चार्ल्स की ‘खुशी’ से चौंक गए थे भाई: स्पेंसर का दावा- लगा जैसे लॉटरी जीत ली हो, पैलेस ने नकारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डायना की मौत पर चार्ल्स की ‘खुशी’ से चौंक गए थे भाई: स्पेंसर का दावा- लगा जैसे लॉटरी जीत ली हो, पैलेस ने नकारा
Sun, 20 Sep 2026 04:00 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:00 AM IST
सार
प्रिंसेस डायना के भाई अर्ल चार्ल्स स्पेंसर ने अपनी जल्द प्रकाशित होने वाली किताब में दावा किया है कि बहन की मौत के बाद तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स ने उनसे फोन पर बात की थी। स्पेंसर के मुताबिक, चार्ल्स ने गुस्से में कहा कि लोग डायना को जल्द भूल जाएंगे और उनकी आवाज में अजीब तरह की खुशी थी। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने स्पेंसर के इस दावे को खारिज किया है।
विज्ञापन
प्रिंसेस डायना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रिंसेस डायना की मौत के करीब 29 साल बाद ब्रिटिश राजघराने से जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। डायना के भाई अर्ल चार्ल्स स्पेंसर की जल्द प्रकाशित होने वाली किताब में किंग चार्ल्स को लेकर किए गए दावे पर बकिंघम पैलेस ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है।
स्पेंसर का दावा है कि डायना की मौत के बाद चार्ल्स ने फोन पर गुस्से में उनसे बात की थी और कहा था कि लोग डायना को जल्द ही भूल जाएंगे। उनका व्यवहार ऐसा था मानों उन्होने कोई लॉटरी जीत ली हो। महल ने इस दावे को खारिज किया है। सीएनएन की रिपोर्ट में स्पेंसर के हवाले से बताया गया है कि डायना की मौत के बाद उन्होंने तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बहन के बेटों विलियम और हैरी को अंतिम यात्रा में शामिल करने को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद चार्ल्स कथित तौर पर गुस्से में आ गए।
स्पेंसर डायना के छोटे भाई हैं। स्पेंसर ने बताया उन्हें दक्षिण केपटाउन स्थित अपने घर में आधी रात को उनकी बहन जेन के फ़ोन कर इस दुर्घटना की ख़बर मिली थी। इसके बाद जिन लोगों ने उन्हें फोन किया, उनमें चार्ल्स भी शामिल थे। बाकी फोन करने वाले लोग सदमे में थे, वे मुश्किल से अपनी संवेदनाएं और मदद की पेशकश कर पा रहे थे लेकिन किंग की आवाज में अजीब तरह की खुशी थी। स्पेंसर ने इस पर हैरानी जताई थी।