फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Charles Sobhraj release postponed for a day

Charles Sobhraj: चार्ल्स शोभराज की रिहाई एक दिन के लिए टली, नेपाल की जेल में काट रहा सजा

Fri, 23 Dec 2022 06:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 06:04 AM IST
सार

शोभराज ने जेल से रिहाई के लिए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने उसकी वृद्धावस्था के आधार पर रिहाई के आदेश देते हुए 15 दिनों के भीतर उसके निर्वासन को भी मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
Charles Sobhraj release postponed for a day
चार्ल्स शोभराज - फोटो : राउटर्स

विस्तार

नेपाल में स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक दिन बाद भी  ‘बिकनी किलर’ के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज की रिहाई टल गई है। गौरतलब है कि बुधवार को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने 78 साल के शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया था। अब उसके शुक्रवार को रिहा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वृद्धावस्था के आधार पर रिहाई के आदेश
शोभराज ने जेल से रिहाई के लिए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने उसकी वृद्धावस्था के आधार पर रिहाई के आदेश देते हुए 15 दिनों के भीतर उसके निर्वासन को भी मंजूरी दे दी थी। लेकिन, नेपाल के जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अस्पष्ट करार देते हुए चार्ल्स शोभराज को  रिहा करने से इन्कार कर दिया था।  
विज्ञापन


चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसकी भारत, ग्रीस समेत दक्षिण एशियाई के कई देशों में अलग-अलग मामलों में तलाश रही है। हालांकि चार्ल्स को 2003 में नेपाल यात्रा के दौरान दो विदेशी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नेपाल में एक उम्रकैद के तहत 20 सालों की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed