फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Changes in UAE: One woman director compulsory in five big finance companies, currently only three out of 84 directors

यूएई में बदलाव : पांच बड़ी वित्त कंपनियों में एक महिला निदेशक अनिवार्य, अभी 84 डायरेक्टरों में मात्र तीन

Mon, 15 Mar 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Changes in UAE: One woman director compulsory in five big finance companies, currently only three out of 84 directors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में अब महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि यूएई सरकार ने दुबई व अबूधाबी की पांच बड़ी वित्तीय कंपनियों के निदेशक मंडलों में प्रत्येक में एक-एक महिला को निदेशक बनाने का आदेश दिया है। इन दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध पांच बड़ी कंपनियों में 84 निदेशक हैं, इनमें से अभी मात्र तीन महिला निदेशक हैं। 

विज्ञापन

यूएई के स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध प्रत्येक कंपनी के निदेशक मंडल यानी बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक का होना अनिवार्य कर दिया गया है। लैंगिक समानता को लेकर समूचे विश्व में जोर दिया जा रहा है। इसी कारण यूएई ने भी यह निर्णय किया है। देश के प्रतिभूति व वायदा बाजार नियामक ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किया। 
विज्ञापन

महिलाओं को अब बड़ी भूमिका 
दरअसल इस निर्णय का उद्देश्य अमीराती महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। वे कंपनियों के निदेशक मंडल में शामिल होकर अहम भूमिका निभा सकें, इसलिए यह आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed