फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CEPA Talk India Chile focus on lithium and key minerals ambassador Juan Angulo emphasis on completing dialogue

CEPA Talks: लिथियम और अहम खनिजों पर है भारत-चिली का ध्यान, राजदूत बोले- वार्ता वर्ष के अंत तक पूरा करने पर जोर

Fri, 07 Nov 2025 06:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 07 Nov 2025 06:52 PM IST
सार

भारत में चिली के राजदूत जुआन अंगुलो ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) वार्ता को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का ध्यान लिथियम और ऐसे अन्य महत्वपूर्ण खनिजों पर है। अंगुलो के मुताबिक सीईपीए को इसी साल अंतिम रूप दिया जा सके, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
CEPA Talk India Chile focus on lithium and key minerals ambassador Juan Angulo emphasis on completing dialogue
राजदूत जुआन अंगुलो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और चिली के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) को लेकर वार्ता हो रही है। भारत में चिली के राजदूत जुआन अंगुलो ने कहा, 2025 के अंत तक इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राजदूत अंगुलो ने कहा कि दोनों देशों के बीच अब तक तीन दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। नवीनतम दौर 27-30 अक्तूबर को सैंटियागो में हुआ था।

विज्ञापन


लिथियम पर विशेष रूप से मंथन...
दोनों देशों के बीच इस बातचीत के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, निवेश, मूल-देश नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार, तकनीकी और स्वास्थ्य मानक, आर्थिक सहयोग और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राजदूत के मुताबिक वार्ता के दौरान लिथियम पर विशेष रूप से मंथन हुआ।
विज्ञापन


चिली के पास दुनिया का 38 फीसदी लिथियम
बता दें कि चिली के पास दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम भंडार है। करीब 9.3 मिलियन मीट्रिक टन का यह भंडार कुल वैश्विक मात्रा का लगभग 38% है। 2024 में चिली ने 44,000 मीट्रिक टन लिथियम उत्पादन किया था। इसके अलावा चिली के पास सबसे बड़े तांबे (कॉपर) के भंडार, तथा आयोडीन, रीनीयम और मॉलिब्डेनम के भी बड़े संसाधन मौजूद हैं। भारत की बढ़ती ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जरूरतों को देखते हुए ये खनिज भारत की आपूर्ति सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत अंगुलो ने कहा, CEPA के तहत 90% से अधिक वस्तुओं पर शुल्क समाप्त करने का लक्ष्य है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध गहरे होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'मिनरल्स चैप्टर' समेत सीईपीए के हर अध्याय पर बातचीत की जा रही है। अंतिम निर्णय तक सभी अध्याय खुले रहेंगे। वार्ता का अगला दौर इसी माह यानी नवंबर में ही होने की संभावना है।

गौरतलब है कि चिली में लिथियम उत्पादन मुख्यतः दो कंपनियों- 'SQM' और 'Albemarle' की मदद से किया जाता है। अटाकामा क्षेत्र में होने वाले उत्पादन में नए सार्वजनिक-निजी प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिली है। इस कारण माना जा रहा है कि 2028 तक लिथियम उत्पादन में 70% तक बढ़ सकता है। भारतीय सरकारी इकाई 'काबिल (KABIL)' भी संयुक्त परियोजनाओं के लिए संभावनाएं तलाश रही है।


राजदूत अंगुलो ने कहा कि चिली भारत में कच्चे माल के साथ-साथ मूल्यवर्धित उत्पादों का निर्यात भी बढ़ाना चाहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत केवल एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहता, इसलिए विविध स्रोतों से लिथियम आपूर्ति भारत की रणनीति का अहम हिस्सा है। इस संदर्भ में भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसीनो ने कहा, भारत ने अर्जेंटीना के उत्तरी क्षेत्रों में लिथियम से जुड़ा निवेश किया है। ये 'दोनों देशों के लिए सकारात्मक और लाभकारी' है। हालांकि, ये पूरी तरह भारत पर निर्भर है कि वह एकमात्र सप्लायर चाहता है या अन्य श्रोतों से भी लिथियम चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed