फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CEO of Indian tech company in America killed his wife and son; then committed suicide News In Hindi

US: अमेरिका में टेक कंपनी के सीईओ ने पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट; फिर खुद की आत्महत्या, स्कूल गया मासूम बचा

Wed, 30 Apr 2025 09:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 09:37 AM IST
सार

अमेरिका के वाशिंगटन में एक भारतीय टेक उद्यमी ने अपनी पत्नी और बच्चे को गोलीमार कर खुद आत्महत्या कर ली। मामले में अभी तक इस घटना के कारण का पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।  

विज्ञापन
CEO of Indian tech company in America killed his wife and son; then committed suicide News In Hindi
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाशिंगटन के न्यूकैसल में बीते 24 अप्रैल को एक भारतीय टेक उद्यमी ने अपनी पत्नी और बच्चे को गोलीमार कर खुद आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान हर्षवर्धन एस किक्केरी (57), उनकी पत्नी श्वेता पन्याम (44) और उनके 14 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दंपति का एक बेटा बच गया, क्योंकि वह घटना के समय घर पर नहीं था। हालांकि, अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India US Ties: 'भारत के साथ व्यापार वार्ता सही दिशा में, जल्द होगा समझौता', टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किक्केरी की ओर से उठाए गए इस प्रकार के आपराधिक कदम के पीछे की वजह क्या थी। साथ ही  मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 


रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड के संस्थापक
बता दें कि हर्षवर्धन एस किक्केरी मैसूर में मुख्यालय वाली रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ थे। उनकी पत्नी कंपनी की सह-संस्थापक थीं। किक्केरी और उनकी पत्नी ने 2017 में भारत लौटकर होलोवर्ल्ड की सह-स्थापना की, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी 2022 में बंद हो गई और वे अमेरिका लौट आए।

ये भी पढ़ें:- USA China Row: चिली में बढ़ रहा चीन का दखल, अब अंतरिक्ष वेधशाला को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जताई चिंता

रोबोटिक्स क्षेत्र में योगदान और पीएम मोदी से मुलाकात

किक्केरी ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के लिए भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed