{"_id":"6159e3dd8ebc3e1ddd4dda25","slug":"central-minister-piyush-goyal-said-india-s-new-e-commerce-policy-is-strong-and-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में वाणिज्य मंत्री: पीयूष गोयल ने कहा- प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति काफी मजबूत और संतुलित है, कोई भी सुझाव दे सकता है ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में वाणिज्य मंत्री: पीयूष गोयल ने कहा- प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति काफी मजबूत और संतुलित है, कोई भी सुझाव दे सकता है
Sun, 03 Oct 2021 10:40 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:40 PM IST
सार
गोयल ने कहा कि प्रस्ताव को लेकर कोई भी अपना सुझाव दे सकता है। इसका हम स्वागत करते हैं। गोयल ने प्रस्ताव पर विभागों में मदभेद की खबरों को अनुचित ठहराया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल ने कहा- प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति काफी मजबूत और संतुलित है।
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि सरकार की प्रस्तावित ई-कॉमर्स की नीति काफी मजबूत और संतुलित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे अंतिम रूप देते समय सभी स्टेकहोल्डर्स की चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा। गोयल ने कहा कि प्रस्ताव को लेकर कोई भी अपना सुझाव दे सकता है। इसका हम स्वागत करते हैं। गोयल ने प्रस्ताव पर विभागों में मदभेद की खबरों को अनुचित ठहराया।
आरटीआई के हवालों से विभागों में मतभेद की बात कही
दरअसल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आंतरिक उद्योग और व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और नीति आयोग ने सरकार के प्रस्तावित नई ई-कॉमर्स नीति के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई है। आरटीआई के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नीति आयोग ने प्रस्तावित नई ई-कॉमर्स के लागू होने से ईज ऑफ डोइंग बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है।
गोयल ने और क्या कहा ?
- प्रस्तावित नीति पर सभी पक्षों के सुझाव और कमेंट का स्वागत करता हूं।
- हम प्रस्ताव को सभी के लिए संतुलित बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
- इस नई नीति से सभी भारतीयों को फायदा होगा। इसपर हमारा फोकस है।
- प्रस्तावित नीति को जारी करने का मकसद है कि आम लोग भी अपनी राय दे सकें।
- सभी के सुझाव और कमेंट आने के बाद कई पॉइंट्स को संशोधित करके फाइनल ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।