फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Casualties in Central America due to torrential rains tropical storm Alberto

Storm Alberto: मध्य अमेरिका में अल्बर्टो तूफान का कहर जारी, मूसलाधार बारिश से 30 लोगों की मौत

Sat, 22 Jun 2024 01:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 01:30 AM IST
सार

मध्य अमेरिका में अल्बर्टो तूफान के चलते भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश के चलते नदियों में बाढ़ और भूस्खलन जारी है। दक्षिणी मेक्सिको और उत्तरी मध्य अमेरिका में शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है। 

विज्ञापन
Casualties in Central America due to torrential rains tropical storm Alberto
तूफान (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य अमेरिका में अल्बर्टो तूफान ने तबाही मचाई हुई है। लगातार भारी बारिश से नदियां ऊफान पर हैं और भूस्खलन हो रहा है। नदियों में बाढ़ आने से लोगों के घर नष्ट हो गए हैं। वहीं, भारी बारिश और बाढ़ के चलते 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिणी मेक्सिको और उत्तरी मध्य अमेरिका में शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहेगी, जिससे सप्ताहांत में कोस्टा रिका और पनामा तक दक्षिण में तूफान और बारिश होगी।

विज्ञापन


अल साल्वाडोर की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख लुइस अमाया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने संवाददातओं से कहा, भौतिक वस्तुएं आती और जाती रहती हैं। अब हमें लोगों के जीवन की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि  साल्वाडोर में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब 19 हो गई है, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 3,000 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में हैं।
विज्ञापन


ग्वाटेमाला में बाढ़ से गई 10 लोगों की जान
दूसरी तरफ ग्वाटेमाला में 10 लोगों की मौत की सूचना है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 11,000 लोगों बाढ़ से निकाला गया है। 380 लोग अभी भी अस्थायी आश्रयों में हैं। चार पुल नष्ट हो गए हैं। वहीं, पड़ोसी होंडुरास में 1 मौत की सूचना मिली है। पिछले 24 घंटों में 1,200 से अधिक लोगों को निकाला गया है। कहा कि बारिश ने 180 समुदायों को काट दिया है और 22 घर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के अस्पताल से निकाले 80 लोग
जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को ओक्साका राज्य में बाढ़ की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए बच्चों के अस्पताल से लगभग 80 लोगों को निकाल लिया। वहीं, मेक्सिको के कोनागुआ जल प्राधिकरण ने खाड़ी और कैरेबियाई तटों के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे (44 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलने और 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। 


अल्बर्टो तूफान ने उत्तर-पूर्व मैक्सिको में ली चार लोगों की जान
यूएस राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार,  कम दबाव वाले चैनलों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। उत्तरी प्रशांत में समुद्री हवा में आने वाली मानसून ट्रफ अल्बर्टो के अवशेषों से प्रेरित है। अटलांटिक तूफान सीजन का पहला नामित उष्णकटिबंधीय तूफान है। इस सप्ताह उत्तर-पूर्व मैक्सिको के ऊपर से गुजरते हुए अल्बर्टो ने कम से कम चार लोगों की जान ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed