फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cash-strapped Pakistan seeks USD 2 billion loan from China

Pakistan: कर्ज में डूबा पाकिस्तान, फिर फैलाए चीन के आगे हाथ; मांगा दो अरब डॉलर का कर्ज

Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

Pakistan: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के सामने हाथ फैलाए हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने चीन के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और दो अरब डॉलर की मांग की है। 

विज्ञापन
Cash-strapped Pakistan seeks USD 2 billion loan from China
अनवर उल हक काकर और शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने करीबी सहयोगी चीन से मदद की गुहार लगाई है। उसने बीजिंग से दो अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मांगी है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि कर्ज की राशि लौटाने की अवधि 23 मार्च को पूरी होने वाली है, जिसे आगे बढ़ा दिया जाए। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक, काकर ने पत्र में आर्थिक संकट में पाकिस्तान की मदद के लिए चीन का आभार जताया। नकदी संकट से जूझ रहे देश को चीन से कुल चार अरब डॉलर का कर्ज मिला था। जिससे देश पर बाहरी कर्ज भुगतान का दबाव कम हुआ और विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने के शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज रोक दिया था। हालांकि, सऊदी अरब ने पाकिस्तान स्टेट बैंक (एसबीपी) के पास पांच अरब डॉलर जमा कराए हैं। अंतरिम सरकार ने 1.2 अरब डॉलर की अंतिम ऋण किस्त के लिए बातचीत के लिए इस महीने एक नया मिशन भेजने का अनुरोध किया है। यह मिशन आईएमएफ से न केवल कर्ज की अंतिम किस्त लेने के लिए जरूरी है, बल्कि एक नए दीर्घकालिक ऋण कार्यक्रम के लिए बातचीत शुरू करने के लिए भी जरूरी है। 

विज्ञापन

देश के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने हाल ही में एक टीवी समाचार चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव जीतती है और सरकार बनाती है, तो नए आईएमएफ कार्यक्रम के बारे में जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। डार ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आईएमएफ के ऋण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला करती है, तो वह तुरंत कमर कसने वाले कदम उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed