फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Case against Rajapaksa brothers and one kg of gold found in Indian stomach at airport

World News: राजपक्षे भाइयों पर चले मुकदमा, एयरपोर्ट पर भारतीय के पेट से मिला एक किलो सोना

Mon, 22 Aug 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 05:39 AM IST
सार

एसजेबी ने राजपक्षे सरकार पर भारत से दी गई एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहा, मदद वित्तीय बदहाली से निपटने के लिए दी गई थी, लेकिन राजपक्षे ने इसका भी इस्तेमाल व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया।

विज्ञापन
Case against Rajapaksa brothers and one kg of gold found in Indian stomach at airport
महिंदा राजपक्षे और उनके भाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेगया (एसजेबी) ने देश की संपत्ति के दुरुपयोग के मामले में राजपक्षे भाइयों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की मांग की है। एसजेबी के प्रमुख अजीत पी परेरा का कहा, सरकार कह रही है कि गोतबाया राजपक्षे इस देश के नागरिक हैं और उन्हें देश लौटने का अधिकार है।

विज्ञापन


कोई उनसे यह अधिकार नहीं छीन रहा है, लेकिन देश के धन और संपत्ति के दुरुपयोग के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाकर सजा मिलना जरूरी है। उन्हें मुकदमे से कोई कानूनी छूट नहीं है। एसजेबी ने राजपक्षे सरकार पर भारत से दी गई एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहा, मदद वित्तीय बदहाली से निपटने के लिए दी गई थी, लेकिन राजपक्षे ने इसका भी इस्तेमाल व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया।
विज्ञापन


तालिबान ने अमेरिकी फिल्मकार को अफगान निर्माता के साथ पकड़ा
तालिबान ने 17 अगस्त को अमेरिकी फिल्मकार व पत्रकार आइवर शीयरर को अफगान फिल्म निर्माता फैजुल्लाह फैजबख्श के साथ हिरासत में लिया है। दोनों काबुल के शेरपुर इलाके में उस जगह शूट कर रहे थे, जहां अमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा नेता अयमान अल जवाहिरी मारा गया था। न्यूयॉर्क स्थित पत्रकार रक्षा समित (सीपीजे) ने दोनों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। सीपीजे के मुताबिक, तालिबानी सुरक्षाकर्मी दोनों को अमेरिकी जासूस मान रहे हैं। इन दोनों के पास वैध वर्क परमिट था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर भारतीय के पेट से मिला एक किलो सोना
दुबई से काठमांडो आए भारतीय केरल में चिरायिन निवासी राहुल रेमनन (31) के पेट में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक किलो सोना मिला। वह डली की शक्ल में सोने के चार टुकड़े निगलकर फ्लाइट में बैठा था। शनिवार को जांच में एयरपोर्ट लाउंज की एक्स-रे मशीन में चौंकाने वाली तस्वीर दिखी। दोबारा एक्स-रे में भी ठोस वस्तु की पुष्टि हुई। पुलिस उसे गौशाला थाने ले गई, जहां शौच के दौरान 250- 250 ग्राम की चार अर्ध-ठोस सोने की डली बरामद हुई।

बांग्लादेश के लिए 6 और गुयाना गणतंत्र के लिए एक जहाज बना रहा जीआरएसई
जहाज निर्माता सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. (जीआरएसई) इस समय विदेशों के लिए सात जहाज बना रही है। यहां कुल 23 जहाजों पर अलग-अलग चरण में काम जारी है। कोलकाता स्थित कंपनी के एमडी व चेयरमैन कोमोडोर (रिटायर्ड) पीआर हरी ने बताया, यहां 6 निगरानी पोत बांग्लादेश के लिए बनाए जा रहे हैं। एक सामुद्रिक यात्री परिवहन व कार्गो पोत गुयाना सहकारी गणराज्य के लिए भी बन रहा है। जीआरएसई ने कुछ समय पूर्व ही भारतीय नौसेना के तीन छोटे लेकिन आधुनिक जहाज बनाने के लिए 19,294 करोड़ के ऑर्डर पाए थे। इनमें से दो लॉन्च हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed