फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Carrie Symonds and Boris Johnson name baby son after doctors who saved PM life

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी और अपने दादा व डॉक्टरों के नाम पर रखा पुत्र का नाम

Sat, 02 May 2020 10:33 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 02 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Carrie Symonds and Boris Johnson name baby son after doctors who saved PM life
बोरिस जॉ़नसन-कैरी साइमंड्स (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने-अपने दादा और दो चिकित्सकों के नाम पर अपने नवजात पुत्र का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस रखा। इन दोनों चिकित्सकों ने कोविड-19 संक्रमण का उपचार करते हुए बोरिस जॉनसन की जान बचाई थी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए 32 वर्षीय साइमंड्स ने कहा कि शिशु का नाम उनके दादा लॉरी, जॉनसन के दादा विल्फ्रेड और पिछले महीने जॉनसन का इलाज करने वाले डॉक्टरों निक प्राइस और निक हार्ट के नाम (निकोलस) पर रखा गया है।
विज्ञापन


विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन का जन्म बुधवार को लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कालेज अस्पताल में हुआ था। इंस्टाग्राम पर शिशु के नाम की घोषणा करते हुए साइमंड्स ने अस्पताल के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के जन्म से कुछ सप्ताह पहले ही 55 वर्षीय जॉनसन को सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी दी गई थी जहां उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री जॉनसन के कामकाज संभालने के दो दिन बाद ही उनके पुत्र का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed