फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Carlo Acutis 15-year-old computer whiz is becoming Catholic Church's first millennial saint

Carlo Acutis: जानें कौन थे कंप्यूटर जीनियस कार्लो अक्युटिस? जिन्हें संत घोषित करेंगे पोप लियो

Fri, 05 Sep 2025 07:21 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

रविवार को होने वाले समारोह में कार्लो अक्युटिस को कैथोलिक चर्च का पहला मिलेनियल संत घोषित किया जाएगा। शिकागो स्थित ब्लेस्ड कार्लो अक्युटिस पैरिश का स्कूल इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Carlo Acutis 15-year-old computer whiz is becoming Catholic Church's first millennial saint
पोप लियो चौदहवें - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दुनियाभर के कैथोलिक समुदाय में इन दिनों कार्लो अक्युटिस नाम का किशोर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कंप्यूटर जीनियस इतालवी किशोर कैथोलिक चर्च का पहला मिलेनियल संत घोषित किया जाने वाला है। कार्लो अक्युटिस महज 15 साल की उम्र में 2006 में दुनिया से चला गए थे। 

विज्ञापन


रविवार को होने वाले समारोह में कार्लो अक्युटिस को कैथोलिक चर्च का पहला मिलेनियल संत घोषित किया जाएगा। शिकागो स्थित ब्लेस्ड कार्लो अक्युटिस पैरिश का स्कूल इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारियों में जुटा हुआ है। यहां पांचवीं कक्षा के छात्र 'डिजिटल डिसाइपल' नामक कॉमिक पढ़ते हैं, जो कार्लो की जीवन-कथा पर आधारित हैं और यहां तक कि कल्पना करते हैं कि उसके मोबाइल का वॉलपेपर कैसा रहा होगा। 
विज्ञापन


अक्युटिस की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। वेटिकन ने युवा पीढ़ी को एक ऐसा रोल मॉडल देने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें अक्युटिस को एक 'डिजिटल युग का संत' के रूप में प्रस्तुत किया गया। तकनीक में निपुण और साधारण परिवार से आने वाला यह किशोर ऑनलाइन माध्यम से ईश्वर की आस्था फैलाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकागो के ब्लेस्ड कार्लो अक्युटिस पैरिश के पादरी रेवरेन्ड एड होवे ने कहा, वह एक ऐसा संत है जिससे हर युवा खुद को जोड़ सकता है। वह ‘नेक्स्ट डोर सेंट’ है। इस समारोह का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि यह पोप लियो चौदहवें के कार्यकाल का पहला कैननाइजेशन (संत घोषणा) होगा। इस मौके पर एक अन्य लोकप्रिय इतालवी युवाक, पियर जॉर्जियो फ्रासाती को भी संत घोषित किया जाएगा। बता दें कि यह प्रक्रिया पोप फ्रांसिस ने आगे बढ़ाई थी। 


फ्रांसिस का मानना था कि चर्च को युवा पीढ़ी तक पहुंचने और डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्लो अक्युटिस जैसे प्रतीक की आवश्यकता है। आज अक्युटिस को न केवल धार्मिक श्रद्धालु, बल्कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से अच्छाई फैलाने वाले एक आधुनिक संत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Thailand: जेल के डर से थाईलैंड छोड़कर भागे पूर्व PM थाकसिन? दुबई जाने की आशंका; पांच दिन बाद होनी है सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed