{"_id":"5c88e69bbdec2214173a1cb5","slug":"cardinal-george-pell-sentenced-to-six-years-jail-for-child-sexual-abuse-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया : बाल यौन शोषण के आरोप में कार्डिनल जॉर्ज पेल को छह साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया : बाल यौन शोषण के आरोप में कार्डिनल जॉर्ज पेल को छह साल की सजा
Wed, 13 Mar 2019 04:46 PM IST
आसिम खान
भाषा, मेलबर्न
भाषा, मेलबर्न
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने दो बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में दोषी ठहराए गए कार्डिनल जॉर्ज पेल को छह साल की जेल की सजा सुनाई है। पोप फ्रांसिस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार 77 वर्षीय पेल को पिछले साल दिसंबर में एक न्यायाधीश ने दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
काउंटी कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीटर कीड ने सजा सुनाते हुए दो बच्चों के शोषण में पेल के अपराध को ‘पीड़ितों पर बिना किसी शर्म और जबरन यौन हमला करना’ करार दिया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पेल ने पीड़ितों के विश्वास को तोड़ा और अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पेल बाल यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराए जाने वाले वैटिकन के शीर्ष अधिकारी हैं। वह 1990 के दौर में यहां चर्च में गायन करने वाले समूह के दो बच्चों के शोषण के जुर्म में दोषी हैं।
विज्ञापन