फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Car collides with President Joe Bidens motorcade in Delaware US

US: हादसे से बाल-बाल बचे राष्ट्रपति बाइडन, अचानक काफिले से टकराई कार, सीक्रेट सर्विस ने ऐसे की सुरक्षा

Mon, 18 Dec 2023 10:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

डेलावेयर के वेमिंगटन में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से एक कार टकरा गई। यह घटना तब घट जब जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन और अपने कर्मचारियों के साथ एक कार्यक्रम से चले गए।

विज्ञापन
Car collides with President Joe Bidens motorcade in Delaware US
car collided with Joe Bidens motorcade - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के डेलावेयर स्थित विलमिंग्टन में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। दरअसल, बाइडन जब अपनी पत्नी जिल के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, उसी दौरान उनके काफिले से एक कार टकरा गई। हालांकि, इस हादसे में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को कोई चोट नहीं आई। सीक्रेट सर्विस ने मौके से ही दोनों को रेस्क्यू कार में बिठाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि जिस कार ने राष्ट्रपति के काफिले को टक्कर मारी वह, एक बेज रंग की फोर्ड थी। इस घटना के बाद यह कार चौराहे की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकन तभी राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने हथियार दिखाते हुए उसे घेर लिया। सीक्रेट सर्विस ने कार चालक को हाथ ऊपर कर गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन को तुरंत ही रेस्क्यू कार में ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी जिल बाइडन पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। सीक्रेट सर्विस की तरफ से फिलहाल इस घटना पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।


जी20 शिखर सम्मेलन में भी हुई थी सुरक्षा में चूक
इससे पहले सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए राष्ट्रपति बाइडन की सुरक्षा में चूक देखने को मिली थी। दरअसल, बाइडन के काफिले में शामिल एक कार को दूसरे यात्री को पहुंचाते हुए देखा गया था। कार में होटल और प्रगति मैदान में प्रवेश करने के लिए पास लगे थे, जिसे देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने कार को रोका। पूछताछ के बाद पता चला कि कार को आईटीसी मौर्या होटल से प्रगति मैदान जाना था, लेकिन इससे पहले चालक गाड़ी एक अन्य यात्री को लेने के लिए इस्तेमाल करने लगा था। इस घटना के बाद एजेंसियों ने चालक को हिरासत में लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed