Somalia: सोमालिया के बाजार में कार बम विस्फोट, छह लोगों की मौत, कई घायल
सोमालिया में अल-कायदा सहयोगी आतंकवादी समूह अल-शबाब के हमले बढ़ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाजार में मारे गए लोगों में तीन सैनिक भी शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि बाजार के पास स्थित सेना के एक कमांडर के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य सोमालिया में एक मांस बाजार में कार बम विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। हिंसाग्रस्त पूर्वी अफ्रीकी देश में एक दिन में यह तीसरा हमला है। हालांकि, किसी भी आतंकी समूह ने बुलोबुर्ती शहर के बाजार में हुए इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले, दक्षिणी शहर दोसमरीब में गुरुवार को हुए दो हमले हुए थे। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोमालिया में अल-कायदा सहयोगी आतंकवादी समूह अल-शबाब के हमले बढ़ गए हैं। बुलोबुर्ती के अधिकारियों ने बताया कि बाजार में मारे गए लोगों में तीन सैनिक भी शामिल है, उन्होंने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की थी। अधिकारियों का मानना है कि बाजार के पास स्थित सेना के एक कमांडर के घर को निशाना बना था। पिछले हफ्ते सोमालिया के प्रमुख शहर बेलेडवेयने में एक सुरक्षा चौकी पर वाहन के जरिये विस्फोट किया गया था, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए।
अमेरिका ने दस लाख भारतीयों को इस साल दिया वीजा
भारत में अमेरिकी मिशन ने इस साल 10 लाख आव्रजन वीजा आवेदनों के निपटारे का लक्ष्य बृहस्पतिवार को पार कर लिया। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने खुद एक दंपति को दस लाखवां वीजा सौंपा। ये दंपति अपने बेटे के स्नातक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मई 2024 में अमेरिका जाने वाले हैं। दूतावास ने कहा, वीजा की उच्च मांग के चलते हम भारत में परिचालन निवेश जारी रखे हैं। लेडी हार्डिंग कॉलेज में वरिष्ठ सलाहकार डॉ रंजू को दस लाखवां वीजा मिला है। उनके पति पुनीत डारगन को अगला वीजा दिया गया।
रामायण सर्किट से नेपाल में बढ़ेंगे भारतीय पर्यटक
नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रस्तावित रामायण सर्किट से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नेपाली पीएम प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रामायण सर्किट नेपाल और भारत के बीच संपर्क का काम करता है।