{"_id":"6163d6998ebc3e57153b796e","slug":"car-bomb-attack-in-yemen-targets-two-government-officials-kills-six-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन: दो मंत्रियों को निशाना बनाकर कार बम से किया गया हमला, गवर्नर के प्रेस सचिव समेत छह की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन: दो मंत्रियों को निशाना बनाकर कार बम से किया गया हमला, गवर्नर के प्रेस सचिव समेत छह की मौत
Mon, 11 Oct 2021 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 AM IST
सार
इस हमले में मारे जाने वालों में अदन के गवर्नर अहमद लमलास के साथी भी शामिल हैं। इसमें गवर्नर के प्रेस सचिव, फोटोग्राफर, सुरक्षा विभाग के प्रमुख और एक साथी शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमन के अदन शहर में रविवार को हुए बम धमाके में छह लोगों की जान चली गई। यह हमला कार बम से किया गया था। जानकारी के मुताबिक, हमले का निशाना दो वरिष्ठ मंत्रियों को बनाया गया था, लेकिन दोनों की जान बच गई। यमन के सूचना मंत्री ने बताया कि हमला कृषि मंत्री सलेम अल सोकोतराई व अदन के गवर्नर अहमद लमलास को निशाना बनाकर किया गया था।
विज्ञापन
गवर्नर के साथियों की मौत
इस हमले में मारे जाने वालों में अदन के गवर्नर अहमद लमलास के साथी भी शामिल हैं। इसमें गवर्नर के प्रेस सचिव, फोटोग्राफर, सुरक्षा विभाग के प्रमुख और एक साथी शामिल है। इस घटना में करीब सात लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सई ने घटना की निंदा करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है हमला इतना खतरनाक था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। खतरे को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
विज्ञापन