{"_id":"63c4fb16c0aad9668e1559a6","slug":"car-accident-in-canada-british-columbia-killed-sikh-teen-heavy-rain-reason-2023-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Canada: कार दुर्घटना में 17 साल के नाबालिग युवक की मौत, बारिश में तेज गति बनी जानलेवा!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कार दुर्घटना में 17 साल के नाबालिग युवक की मौत, बारिश में तेज गति बनी जानलेवा!
Mon, 16 Jan 2023 04:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
car accident: जिस वक्त तारेन की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। जो हादसे की वजह बनी और नाबालिग युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
कनाडा में सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में एक 17 साल के नाबालिग सिख युवक की कार दुर्घटना में मौत की खबर है। घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग की कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई, जो कि नाबालिग युवक की मौत का कारण बना। मृतक की पहचान तारेन लाल के रूप में हुई है। तारेन कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगले में फ्रेजर हाइवे पर उसकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना 7 जनवरी की है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह हाइवे के किनारे की फेंसिंग को तोड़ते हुए एक खंभे से जा टकराई। कार की टक्कर से एक पेड़ भी टूटकर गिर गया। मृतक की मां सरबजीत लाल का कहना है कि हादसे से कुछ देर पहले ही उनकी अपने बेटे से बात हुई थी। महिला ने बताया कि उन्होंने बात करने के बाद फोन रखा और नहाने चली गईं थी, जब वह वापस आईं तो उनके पति का फोन आया और वह कार के बारे में पूछ रहे थे।
विज्ञापन
जिस वक्त तारेन की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क पर हुई फिसलन ही कार हादसे की वजह बनी। मृतक के परिजनों ने बताया कि तारेन पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छा था। वह सरे के तामनाविस सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था और खेलकूद में भी खासा सक्रिय रहता था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कनाडा में भारतीय मूल के लोगों के साथ सड़क हादसे की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले हाल ही में एक कार दुर्घटना में 4 पंजाबी युवकों की मौत हो गई थी। बीते महीने भी कनाडा में एक सिख युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई थी जो फैक्ट्री से काम के बाद सुबह अपने घर पैदल लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
पांच वर्षीय भारतीय मूल की लड़की की मौत के मामले में अमेरिकी व्यक्ति दोषी करार
अमेरिकी राज्य लुइसियाना में 2021 में पांच वर्षीय भारतीय मूल की लड़की की हत्या के मामले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को दोषी पाया गया है। घटना 20 मार्च, 2021 की है जब श्रेवेपोर्ट में अपने मोटल (मोटरकार से यात्रा करने वालों के लिये होटल) के कमरे में खेल रही भारतवंशी माया पटेल के सिर पर अचानक एक बुलेट लग गई थी। बाद में माया को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
एक जिला न्यायाधीश ने माया पटेल की मौत के सिलसिले में जोसेफ ली स्मिथ को पिछले सप्ताह हत्या का दोषी पाया। 13 जनवरी को स्मिथ की सुनवाई के दौरान, यह सामने आया कि घटना के दिन, स्मिथ का मोटल की पार्किंग में एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। उसने उस आदमी पर 9 मिमी की हैंडगन से गोली चलाई लेकिन गोली गलती से माया के सिर में लगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिथ को हत्या के आरोप में 40 साल तक की जेल की सजा, और 10 साल तक की जेल और/या 5,000 अमेरिकी डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।