फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Capitol Hill Attack, Facebook delete account of attacker Noah Green

कैपिटल हिंसा: फेसबुक ने हमलावर नोहा ग्रीन का अकाउंट किया डिलीट

Sun, 04 Apr 2021 06:30 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 06:30 AM IST
सार

  • हमले से पहले ग्रीन ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी।

विज्ञापन
Capitol Hill Attack, Facebook delete account of attacker Noah Green
फेसबुक ने अकाउंट किया डिलीट.... - फोटो : facebook

विस्तार

फेसबुक ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका में कैपिटल हिल पर हमला करने वाले 25 साल के संदिग्ध नोहा ग्रीन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटा दिया है। 

विज्ञापन


फेसबुक का कहना है कि यह उसकी नीति है कि खतरनाक व्यक्तियों और संगठन के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को निलंबित कर दिया जाता है। हमले से पहले ग्रीन ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। फेसबुक अक्सर हाई-प्रोफाइल हत्याओं या आतंकवादी घटनाओं में लिप्त संदिग्धों के खातों को हटा देता है।
विज्ञापन


अकाउंट के डिलीट होने से पहले ग्रीन ने फेसबुक पेज पर कई पोस्ट भी किए थे। जिसमें वह खुद को पूर्व क्रिस्टोफर न्यूपोर्ट यूनिवर्सिटी के छात्र को फर्रखन का अनुयायी बताया था और इस्लाम के नेता लुई प्रकाशन की प्रशंसा पर कई पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दर्द विदारक घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। ग्रीन ने कैपिटल पुलिस अधिकारी बिली इवांस को कथित तौर पर मार डाला। हालांकि बाद में ग्रीन पुलिस की गोली से मारा गया। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना होने से इंकार किया।


अमेरिका में कैपिटल हिल (संसद भवन की इमारत) एक बार फिर शुक्रवार को दहशत में आ गई। यहां 25 वर्षीय नोहा नामक सिरफिरे कार चालक ने पहले तो सुरक्षा बैरियर में टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी।

इसके बाद वह कार से बाहर निकला और जोर-जोर से हंसने लगा। वह हाथ में चाकू लेकर दूसरे अधिकारियों को मारने के लिए आगे बढ़ा लेकिन तब तक उसे गोली मार दी गई।

कार चढ़ाने के चलते पुलिस अधिकारी विलियम बिली इवांस की मौत हो गई जबकि दूसरा पुलिस अधिकारी घायल है और उसकी हालत स्थिर है। इवांस की मौत के बाद व्हाइट हाउस के झंडे को आधा झुका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed