फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian think tank says Pakistan main force behind drive to create so-called Khalistan

खालिस्तानी आतंकियों को मदद मुहैया करा रहा पाकिस्तानः रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2020 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Sep 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Canadian think tank says Pakistan main force behind drive to create so-called Khalistan
इमरान खान - फोटो : PTI

पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकियों को मदद मुहैया करा रहा है। इस बात का खुलासा कनाडा के एक प्रमुख थिंक टैंक एमएल इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। वरिष्ठ पत्रकार टेरी मिलेवक्सी ने अपनी रिपोर्ट 'खालिस्तान: ए प्रॉजेक्ट ऑफ पाकिस्तान' में कहा कि खालिस्तान आंदोलन कनाडा और भारत दोनों की ही सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है।

विज्ञापन


टेरी ने कहा कि इस आंदोलन के बाद भी सच्चाई यह है कि कनाडा के सिख इस आंदोलन के जरिए अपने गृह राज्य पंजाब नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा के लोगों के लिए पाकिस्तान का यह कदम बड़ा राष्ट्रीय खतरा बन गया है। पंजाब में खालिस्तान के कुछ ही समर्थक बचे हैं, इसलिए कनाडा में खालिस्तान के समर्थकों को पाकिस्तानी मदद बढ़ गई है। ये खालिस्तानी अब न केवल भारत बल्कि कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन


'खालिस्तान : ए प्रोजेक्ट ऑफ पाकिस्तान' नाम से प्रकाशित परियोजना में यह भी बताया गया है कि भले ही भारत में खालिस्तान को लेकर बहुत समर्थन नहीं है, लेकिन पाकिस्तान लगातार एक बार फिर से खालिस्तानी आंदोलन को जिंदा करने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए पाकिस्तान के जिहादी समूहों ने सिख अलगाववादियों से हाथ मिला लिया है और वे मिलकर भारत के खिलाफ साजिशों को अंजाम देने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी नवंबर 2020 में स्वतंत्र खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह कराना चाहते हैं। हालांकि, कनाडा सरकार ने कहा है कि वह इसकी मान्यता नहीं देगी लेकिन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जनमत संग्रह से अतिवादी विचारधारा को ऑक्सिजन मिल सकता है। जनमत संग्रह से कनाडा के सिख युवाओं को कट्टरवाद की ओर मोड़ा जा सकता है। इससे मेल मिलाप की संभावनाओं के लिए संकट पैदा हो जाएगा। कनाडा के नेताओं ने ही अब खालिस्तान को लेकर चिंता जताई है। 


रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के पूर्व कैबिनेट मंत्री उज्जल दोसांझ और थिंक टैंक के एक प्रोग्राम डायरेक्टर शुवालॉय मजूमदार ने कहा, 'खालिस्तान प्रस्ताव का मार्गदर्शन करने में पाकिस्तान के प्रभाव को समझने की इच्छा रखने वाले किसी के लिए भी मिलवस्की रिपोर्ट जरूरी होनी चाहिए। दुनिया के दो लोकतंत्रों में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी आतंकवाद किस कदर से पांव पसार रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed