{"_id":"5f49bfaf8ebc3e4ad50e5154","slug":"canadian-scientists-claim-anti-viral-medicine-given-to-cats-is-also-effective-in-treating-kovid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लियों को दी जाने वाली एंटी वायरल दवा भी कोविड-19 के उपचार में कारगर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिल्लियों को दी जाने वाली एंटी वायरल दवा भी कोविड-19 के उपचार में कारगर
Sat, 29 Aug 2020 08:08 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बिल्लियां के जानलेवा वायरस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा मानवों में कोरोना के खिलाफ कारगर है। यह दवा संक्रमित के शरीर में थेरपटिक्स का विकास करती है जिससे कोविड-19 के उपचार में मदद मिलती है।
विज्ञापन
कनाडा की एल्बर्टा विश्वविद्यालय में हुए शोध में दावा किया गया कि बिल्लियों की यह दवा लैब में तैयार किए गए सार्स कोव 2 संक्रमित कोशिकाओं से वायरल को निष्क्रिय करने में प्रभावी रही। यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ता व एल्बर्टा विश्वविद्यालय में जीव रसायन के प्रोफेसर जॉन लेमिक्स के मुताबिक इस दवा को इंसानों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह कोविड-19 मरीजों में एंटी वायरल के तौर पर प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि यह दवा वायरस को बढ़ने से रोकती है और संक्रमण को खत्म करने में मददगार है। इस दवा का सबसे पहले इस्तेमाल 2002-2003 में बिल्लियों केा हुए वायरस के उपचार में हुआ था। इससे बिल्लियों की गंभीर बीमारी के इलाज में मदद मिली थी।
विज्ञापन